BREAKING :ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग:10 की मौत; बीच पर लाशें बिखरी दिखीं; पुलिस ने हमलावर को गोली मारी
बॉन्डी बीच पर दो लोग फायरिंग करते हुए दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की है। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है।
बॉन्डी बीच पर दो लोग फायरिंग करते हुए दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की है। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।
सोशल मीडिया पर डाले गए डरावने वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। हथियार शॉटगन जैसे लग रहे हैं। आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।
पुलिस ने हमलावर माने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर माने जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं।
मास शूटिंग से जुड़ीं 5 तस्वीरें…
वायरल वीडियो में दो शूटर को फायरिंग करते दिख रहे हैं।
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
गोलीबारी के बाद लोग अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे।
एक वायरल वीडियो में पुलिस घायल को CPR देते हुए दिख रही है।
पीएम अल्बनीज बोले- हालात दिल दहलाने वाले
प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने गोलीबारी की घटना पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- बॉन्डी के हालात बेहद भयावह और दिल दहला देने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी स्टाफ मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
मैंने अभी-अभी कमिश्नर और न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर से बात की है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट देते रहेंगे। मैं आसपास के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस से मिली सूचनाओं का पालन करें।
कम से कम 50 गोलियां चलीं
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने करीब 50 गोलियों की आवाजें सुनीं, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
यहूदियों का त्योहार हनुक्का
हनुक्का उत्सव ऑस्ट्रेलिया में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों की एक मजबूत कम्युनिटी है (मुख्य रूप से सिडनी, मेलबर्न, गोल्ड कोस्ट और अन्य शहरों में), और यह त्योहार दुनिया भर की तरह ही पारंपरिक तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।
ये पार्कों, सिटी सेंटर्स या फेमस जगहों पर होते हैं। इस साल हनुक्का आजा यानी 14 दिसंबर से शुरू हुआ है। यह त्योहार यहूदियों के लिए रोशनी और चमत्कार की याद दिलाता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले



