बड़े बकायादारों के नाम होर्डिंग पर टांगे:आज लोक अदालत में सरचार्ज पर 100% तक छूट
नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोन-3 और 19 में गुरुवार को वसूली के साथ दंडात्मक कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोन-3 और 19 में गुरुवार को वसूली के साथ दंडात्मक कार्रवाई की गई। संपत्ति कर बकाए की वसूली तो तेज कर ही दी है, नोटिस देने के बावजूद कर जमा न करने वालों पर दबाव बढ़ाने के लिए उनके नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं। 5 लाख रुपए से अधिक राशि वाले बकायादारों की सूची हर जोन में बनाई गई है। 13 दिसंबर को होने जा रही लोक अदालत में 50 करोड़ रु. का राजस्व वसूलने का टारगेट रखा गया है।
निगमायुक्त दिलीप यादव के निर्देश पर बकायादारों के नाम बोर्ड पर चस्पा किए जा रहे हैं। जोन-3 की राजस्व टीम ने वार्ड 56, 57 और 58 के 60 से ज्यादा बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए। राजबाड़ा और निगम मुख्यालय पर इनका ब्योरा प्रदर्शित किया है। इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी राज ठाकुर, एआरओ अनिल निगम, बिल कलेक्टर विनोद पांडे, सुनील तायड़े और हरीश जोशी शामिल थे।
सभी कैश काउंटर देर तक खुले रहेंगे, रियायत की कई स्लैब
शनिवार को होने वाली नेशनल लोक अदालत में जल और संपत्ति कर के सरचार्ज पर बड़ी राहत देने का फैसला किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर निगम मुख्यालय और सभी जोनल ऑफिस पर विशेष व्यवस्था की गई है। संपत्ति कर मामलों में 50 हजार रुपए तक बकाया होने पर सरचार्ज में 100% छूट मिलेगी।
50 हजार से 1 लाख रुपए तक बकाया वाले मामले में 50% और 1 लाख रुपए से अधिक बकाया पर 25% छूट दी जाएगी। जलकर में 10 हजार रुपए तक के बकाया पर 100% सरचार्ज छूट रहेगी। 10 हजार से 50 हजार बकाया होने पर 75% और 50 हजार से अधिक बकाया वाले मामलों में 50% सरचार्ज छूट मिलेगी। सभी कैश काउंटर देर तक खुले रहेंगे। भुगतान ऑनलाइन और डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।
1.70 लाख रुपए का चेक जिम संचालक ने निगम को सौंपा
जोन-19 में कनाड़िया मेन रोड पर संचालित फिटनेस फोर्स जिम पर 1.67 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया मिलने पर टीम ने प्रतिष्ठान को सील कर दिया। सीलिंग कार्रवाई के दौरान जिम संचालक ने मौके पर ही 1.70 लाख रुपए का चेक निगम को सौंप दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले