देश की बात, आपके शहर से
SIR ने पकड़वाया कुख्यात बदमाश… चोरी-हत्या के 100 से ज्यादा केस दर्ज, पुलिस ने खंगाले थे 800 CCTV फुटेज
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

SIR ने पकड़वाया कुख्यात बदमाश… चोरी-हत्या के 100 से ज्यादा केस दर्ज, पुलिस ने खंगाले थे 800 CCTV फुटेज

गीतानगर में होस्टल संचालिका के फ्लैट में में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पलासिया पुलिस ने इंटरस्टेट चोर अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह को गिरफ्तार किया है।

Abhishek Raghuvanshi13 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गीतानगर में होस्टल संचालिका के फ्लैट में में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पलासिया पुलिस ने इंटरस्टेट चोर अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह को गिरफ्तार किया है। तलवार सिंह ने देश के अलग-अलग शहरों में सौ से ज्यादा चोरियां की है। वह अकोला से एसआइआर फॉर्म भरने के लिए इंदौर आया। जाने के पहले फ्लैट में हाथ साफ कर फरार हो गया।
एसआइआर फॉर्म भरने आया कुख्यात तलवार सिंह गिरफ्तार
चोरी, हत्या और हत्या की कोशिश के सौ से ज्यादा केस दर्ज
800 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अकोला जा पहुंची पुलिस
इंदौर। गीतानगर में होस्टल संचालिका के फ्लैट में में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पलासिया पुलिस ने इंटरस्टेट चोर अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह को गिरफ्तार किया है। तलवार सिंह ने देश के अलग-अलग शहरों में सौ से ज्यादा चोरियां की है। वह अकोला से एसआइआर फॉर्म भरने के लिए इंदौर आया। जाने के पहले फ्लैट में हाथ साफ कर फरार हो गया। पुलिस ने 800 स्थानों से फुटेज निकाले और कड़ियां जोड़ते हुए तलवार सिंह के घर तक जा पहुंची।
गीतानगर में की थी चोरी
डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक 3 दिसंबर को गायत्री अपार्टमेंट (गीतानगर) में चोरी हुई थी। आशीष कदम और दीपक कदम द्वारा रिपोर्ट लिखवाई थी। मां उषा होस्टल संचालित करती है। वह साढ़े दस बजे काम से गई थी। डेढ़ बजे लौटी तो फ्लैट के ताले टूटे मिलें। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो एक बदमाश बाइक से जाते हुए नजर आया। टीआइ सुरेंद्रसिंह रघुवंशी ने चार टीमें बनाई। करीब 800 स्थानों से फुटेज निकाले और पुलिसकर्मी खजराना जा पहुंचे। चोर एक गैरेज पर बाइक ठीक करवाते हुए दिखा।
तलवार सिंह पुत्र को पकड़ा
मैकेनिक ने बताया उसका नाम अब्दुल रशीद है। उसने बंद मोबाइल नंबर लिखवाए थे। एक्सपर्ट ने तकनीकी जांच की और चालू नंबर निकाल लिए। बुधवार को टीम ने मेहबेबिया मस्जिद के समीप नयागांव अकोला निवासी अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह पुत्र अब्दुल हमीद शाह को पकड़ लिया।
आरोपित ने बताया वह मूलत: नार्थ तोड़ा का रहने वाला है। वोटर आईडी के लिए एसआइआर फार्म भरने इंदौर आया था। पहले उसने तिलकनगर से बाइक चुराई फिर उसी बाइक से उषा के फ्लैट तक जा पहुंचा। ताला तोड़कर चोरी की और मिनटों में फरार हो गया। चोरी का सोना पोटली बनाकर खजराना में रहने वाले जीजा इरफान के घर में रख दिया था।
रशीद से तलवार सिंह बन गया
बदमाश आरोपित 19 वर्ष की आयु में ही चोरी करने लगा था। इंदौर पुलिस द्वारा बार बार पकड़ने के कारण शहर छोड़ कर अकोला चला गया। एक युवती से निकाह किया और नयागांव में बस गया। लेकिन रशीद ने चोरी करना नहीं छोड़ा। 2009 में उसने वर्धा में एक व्यक्ति की तलवार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। वह मुंडी लेकर थाने तक पहुंच गया था। इससे इलाके में उसके नाम की दहशत फैल गई और तलवार सिंह नाम पड़ गया।
टीआइ सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के अनुसार आरोपित पर पलासिया, हिंगोली, सिविल लाइन, बड़नेरा, अकोट, अमरावती, वर्धा सहित विभिन्न थानों में करीब 100 केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने चोरी के गहने और बाइक बरामद कर ली है। वह नशीली गोलियां का सेवन भी करता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑