देश की बात, आपके शहर से
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी

एक बड़े ट्रैवल कारोबारी कीर्ति व्यास ने इंडिगो एयरलाइन की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी हैं। कीर्ति व्यास दशकों से इस कारोबार में हैं। उनकी पहचान एक बड़े ट्रैवल एजेंट की है।

Abhishek Raghuvanshi12 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एक बड़े ट्रैवल कारोबारी कीर्ति व्यास ने इंडिगो एयरलाइन की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी हैं।
कीर्ति व्यास दशकों से इस कारोबार में हैं। उनकी पहचान एक बड़े ट्रैवल एजेंट की है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स बुक करते हैं,अंतरराष्ट्रीय टूर्स ऑपरेट करते हैं।उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में एयरलाइंस कंपनियों खासतौर पर इंडिगो की मनमानी और मुनाफाखोर के खिलाफ अपना गुस्सा ही नहीं जाहिर किया बल्कि इस बात को विस्तार से बताया कि ये कंपनियां किस तरह हवाई यात्रियों की लूट में लगी हैं।व्यास ने सरकारी तंत्र की भी बखिया उधेड़ी है और कहा कि सरकार का भी इन कंपनियों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

पढ़े:

पिछले कई दिनों से हमारे देश में हवाई यात्रियों के ऊपर एक गाज गिर गई है और इंडिगो एयरलाइन की मनमानी कहें या DGCA के नाकामी कहें, लेकिन इन दोनों की हरकतों के कारण बेचारा हवाई यात्री पूरा पैसा देने के बाद भी यात्रा नहीं कर पाया और लाचार नज़र आया. मुझे एयरलाइन एवं पर्यटन के व्यवसाय में लगभग 38 वर्ष हो गये, ऐसी स्थिति पूरी दुनिया में (कोविड की स्थिति छोड़कर) कहीं देखने को नहीं मिली. कोई दूल्हा अपनी शादी में गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया, कोई अपनी माँ की अंत्येष्टि में नहीं पहुँच सका, कोई अपने बीमार पिता को देखने नहीं पहुँच सका, किसी ने परिवार सहित 24 घंटे से भी ज़्यादा समय एयरपोर्ट में गुज़ारा. इन सभी बातों का एयरलाइन और DGCA पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. कुछ विदेशी हवाई यात्रियों ने तो ऐसा कड़वा अनुभव किया की, भविष्य में दोबारा हमारे देश में नहीं आने की बात कही.

हमारे देश में एयरलाइन की मनमानी और सरकारी तंत्र दोनों ने मिलकर एवियेशन इंडस्ट्री को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सबसे पहले ईस्ट वेस्ट एयरलाइंस, उसके बाद एयर डेक्कन, जेट एयरवेज, गो एयर, किंग फिशर एयरलाइंस ने दम तोड़ दिया, स्पाइस एयर लगभग दम तोड़ चुकी है. दूसरे देशों में जैसे चाइना, अमेरिका, यूरोप, यूके ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेक्टर के लिये लगभग 40-50 से भी ज़्यादा एयरलाइन संचालित होती है. केवल चाइना में 200 से ज़्यादा एयरलाइन संचालित होती है.

ज़्यादा प्रतियोगिता होने से यात्रियों को किराया भी कम देना पड़ता है, लेकिन हमारे देश में फुल सर्विस एयरलाइन की अपेक्षा लो कास्ट एयरलाइन जैसे इंडिगो ने डिमांड एंड सप्लाई को देखते हुवे हवाई किराया निर्धारित होता रहता है. कुंभ के मेले में पूरे भारत से प्रयागराज जाने का एक साइड का किराया 35000 से 50,000 हज़ार था, तब भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं था और आज भी पिछले सात दिनों से इंडिगो की फ्लाइट आयेगी या नहीं आयेगी कोई बताने वाला नहीं है और जो फ्लाइट आ रही है उसका किराया लगभग 5-7 गुना लिया जा रहा है…!

इंडिगो ने हवाई यात्रियों को भी सेवर, SME, FLEXI और कॉर्पोरेट श्रेणी में बांट दिया था, और केंसलेशन शुल्क भी एक वर्ष में चार बार बढ़ा दिया था. जो की 299 रूपिये से लेकर 3999 रूपिये तक है .इसके अतिरिक्त उड़ान के दौरान खाने के लिए, पीने के लिये, जहाज़ के अंदर अलग अलग सीट के लिए 300 से 2000 रूपिये तक चार्जेस लेना, एयर कार्गो के लिये एक एक लिफ़ाफ़े का 1500/-तक वसूलना, बैगेज के लिये निर्धारित मात्रा से एक किलो भी ऊपर होने पर 450/- प्रति किलो चार्ज वसूलना, खिलाड़ियों की खेल सामग्री के लिये अलग से पैसा वसूलना, प्रायोरिटी चेक इन के लिये, फ़ास्ट फॉरवर्ड सुविधा के लिए अलग से पैसा वसूलना. 50 वर्षों में जितनी भी एयरलाइन संचालित की गई , उसमें सबसे ज़्यादा पैसा इंडिगो के द्वारा वसूला गया. सरकार के द्वारा भी किराए की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई थी, जिसकी वजह से इंडिगो ने अपनी मनमानी जारी रखी, एडवांस परचेज अर्थात् अपैक्स किराया में भी यात्रियों को कोई रियायत नहीं दी गई, जबकि यात्रा करने के 6 माह पहले टिकिट बुक करने पर 50% की छूट मिलनी चाहिये थी, ये सब आश्चर्यजनक किंतु सत्य है. जब तक सरकार जागेगी तब तक देश की भोली भाली जनता एयरलाइन का शिकार बनते रहेगी और हवाई यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा. DGCA के नये FDTL नियम का देश की दूसरी एयरलाइन द्वारा पूर्णतः परिपालन किया जा रहा है. और DGCA के द्वारा लेवल -1 का वॉयलेशन करने पर छोटे छोटे (NSOP ) नॉन्सेड्यूल ऑपरेटर को 10 lakhलाख रूपिये तक का शुल्क वसूला जाता है, किंतु यही लापरवाही SOP के द्वारा लगातार किये जाने के बावजूद DGCA चुप बैठा था.

कल सरकार ने 1500 km तक की यात्रा के लिए अधिकतम किराया 18000/- निर्धारित कर दिया, लेकिन यह नहीं बताया की फुल सर्विस एयरलाइन और लो कॉस्ट एयरलाइन दोनों के लिये यही किराया लागू होगा. ईतना कुछ होने के बाद ,अभी भी यात्रियों की भावना से खेला जा रहा है….!

जिन यात्रियों ने परिवार के साथ या दोस्तों के साथ टूर बुक किये थे, उनका होटल का किराया और घूमने के लिये टैक्सी का किराया तो डूब गया, उसके लिये कौन जिम्मेदार होगा. सोचना चाहिए !

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑