खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों में निकली विदेशी करंसी, ज्वेलरी और मनोकामना के पत्रों सहित 1.37 करोड़ रुपये
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में 43 दानपेटियां अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं। इसमें से मुख्य स्थानों पर रखी गई दानपेटियों की गिनती का क्रम जारी है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में 43 दानपेटियां अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं। इसमें से मुख्य स्थानों पर रखी गई दानपेटियों की गिनती का क्रम जारी है। तीन दिन में बुधवार तक मुख्य दानपेटियों से एक करोड़ 37 लाख की राशि निकली है। इसमें 34 लाख रुपये बुधवार को निकले हैं। पेटियों में भक्तों द्वारा डाले गए मनोकामना के पत्र भी मिले हैं।
इंदौर। देश-विदेश में ख्यात खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी से पहले वर्ष 2025 की अंतिम दानपेटियों की गिनती जारी है। तीन दिन में बुधवार तक मुख्य दानपेटियों से एक करोड़ 37 लाख की राशि निकली है। इसमें 34 लाख रुपये बुधवार को निकले हैं। इसमें विदेशी मुद्रा के साथ भगवान के लिए चांदी के आभूषण भी हैं। साथ ही विदेशी मुद्रा के साथ चलन से बाहर हुई मुद्रा भी है।
दानपेटियों की गणना सोमवार से शुरू हुई थी। कैमरे की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिनती की जा रही है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह अगले पांच दिन जारी रहेगी। चार माह पहले एक अगस्त को दस दिन चली गिनती में एक करोड़ 68 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। हर साल तीन बार दानपेटियों की गिनती की जाती है।
गिनती ट्रेजर अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बैंक के कर्मचारी रहे हैं। इसमें विदेशी मुद्रा के साथ निकले पत्रों में भक्तों ने आराध्य से मन की बात भी लिखी है। प्राप्त राशि को मंदिर के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा कराया गया।
मंदिर परिसर में 43 दानपेटियां अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं। इसमें से मुख्य स्थानों पर रखी गई दानपेटियों की गिनती का क्रम जारी है। प्रबंध समिति के मैनेजर घनश्याम शुक्ला के अनुसार गिनती कैमरों की निगरानी में प्रबंध समिति के कार्यालय में की जा रही है। गिनती के बाद दानपेटियों को पुन: उनके निर्धारित स्थान पर रखा जा रहा है।
बेटे के लिए चाहिए सुंदर-संस्कारी बहू
हर बार भक्त भगवान से पत्र लिखकर अपने मन की बात कहते हैं। इस बार भी दान पत्रों से कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं। इसमें एक पत्र में माता ने अपने बेंगलुरु में कार्यरत बेटे के लिए संस्कारी-सुंदर बहू के लिए प्रार्थना की है। इसमें उन्हें विवाह तय होने पर तिल चतुर्थी पर तिल के लड्डू का भोग लगाने की बात कही है। इसी तरह अन्य पत्र में नौकरी के साथ पारिवारिक विवाद दूर करने की बातें कही गई हैं।
नववर्ष और तिल चतुर्थी पर खास होगी दर्शन व्यवस्था
खजराना गणेश मंदिर में नववर्ष और तिल चतुर्थी पर दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक दर्शन होंगे। वर्ष 2026 के पहले दिन तड़के चार बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे। तिल चतुर्थी मेला छह जनवरी से शुरू होगा। इसमें भगवान को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चलित दर्शन चार-चार की कतार में होंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले