सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं को समक्ष में बुलाकर समस्याओं के निराकरण की नई पहल
समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर दो शासकीय सेवकों को किया गया निलंबित चिन्हित बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था करायी जाएगी सुनिश्चित सभी बड़ी बिल्डिंगों में अनिवार्य रूप से कराना होगा फायर ऑडिट कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा बैठक संपन्नइंदौर, 08 दिसम्बर 2025कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा के पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर दो शासकीय सेवकों को किया गया निलंबित
चिन्हित बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था करायी जाएगी सुनिश्चित
सभी बड़ी बिल्डिंगों में अनिवार्य रूप से कराना होगा फायर ऑडिट
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा बैठक संपन्न
इंदौर, 08 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा के पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, राजस्व संबंधी मामलों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार तथा श्री रोशन राय
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नामांकन, बंटवारा, सीमांकन तथा सीएम हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील प्रकरणों का त्वरित निराकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एसआईआर में जिले में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, अब शेष मैपिंग के कार्य एवं दावा–आपत्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। समय सीमा में प्रकरण निराकृत नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ताओं को बुलाकर समक्ष में समस्याओं के निराकरण की नई पहल
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित एवं गंभीर शिकायतों को अधिकारीगणों के समक्ष ही शिकायतकर्ताओं को बुलाकर समस्याओं को त्वरित निराकृत करने की नई व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी एवं नागरिकों को समय पर लाभ मिल सकेगा। आज की बैठक में भी चार महत्वपूर्ण प्रकरणों को चिह्नित कर आवेदक और अधिकारियों को रूबरू कर समक्ष में समस्याओं का निराकरण किया गया। लापरवाही पाये जाने पर दो शासकीय सेवकों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।
बैठक में शिकायतकर्ता श्री सुभाष मस्करा की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए ग्राम पंचायत मोरोद के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। श्री सुभाष मस्करा ने पात्रता पर्ची नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की थी। इसी तरह समग्र आईडी के संबंध में शिकायतकर्ता श्री विनोद परमार की समस्या को भी सुना गया। समग्र आईडी बनाने में लापरवाही पाये जाने पर झोनल कार्यालय के ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है।
इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया की बिचौली मर्दाना शाखा द्वारा आवेदक के बिना अनुमति के किसान क्रेडिट कार्ड का लोन तीन लाख 84 हजार रुपये आवेदक के खाते में जमा कर दिया गया। आवेदक द्वारा पुराना ऋण जमा कर दिया गया था, जो लोन आवेदक को प्राप्त नहीं हुआ है उसका ब्याज आवेदक श्री प्रीतम सिसोदिया से मांगा जा रहा है। इस शिकायत का निराकरण करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि आवेदक को हुई परेशानी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए और आवेदक को जांच कर उसका भुगतान किया जाए।
इसी तरह एक अन्य आवेदक श्री राजू सेन ने बताया कि अरविंदो मोहोक प्राइवेट अस्पताल में आवेदक की माताजी रेखा बाई को हार्ट का ऑपरेशन करवाने के लिए लेकर गए थे। अस्पताल में इलाज नहीं किया गया और 3 लाख रुपये आयुष्मान कार्ड से निकाल लिए गए थे। आवेदक को अहमदाबाद भेज दिया गया जिससे आवेदक को काफी समस्या आ रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांच करें एवं अहमदाबाद में हुए इलाज की राशि पात्रतानुसार आवेदक को दिलायी जाए।
इसी तरह शिकायतकर्ता श्री विनोद परमार द्वारा बताया गया कि वार्ड क्र78, रहीम नगर (बिजलपुर गाँव) में वह रहता है। उसने परिजनों के समग्र आईडी के लिए नगर निगम के झोनल कार्यालय में आवेदन दिया। समग्र आईडी उसकी नहीं बन पायी। कलेक्टर श्री वर्मा ने लापरवाही पाये जाने पर झोनल कार्यालय के ऑपरेटर को निलंबित कर दिया।
बेसमेंट पार्किंग की पुनः जांच अभियान
बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा विगत वर्ष में चलाए गए अभियान के तहत बनाए गए 134 बेसमेंट पार्किंग स्थलों में पार्किंग की व्यवस्था पुनः सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाकर जांच की जाएगी। नगर निगम द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जहां पार्किंग का उपयोग बंद पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इन स्थलों को सार्वजनिक जानकारी हेतु बोर्ड लगाये जाएंगे। जानकारी पब्लिक डोमेन में भी साझा की जाएगी।
फायर ऑडिट अभियान शुरू
हाल ही में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने शहर के सभी संस्थानों में अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जहां फायर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होगा, वहां कठोर कार्रवाई की जाएगी।
चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध, सख्त कार्रवाई जारी
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि चाइनीज मांझा का उपयोग क्रय-विक्रय एवं भंडारण प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश से सख्ती से पालन कराया जाएगा, इसके लिए सभी एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कुछ स्थानों पर कार्रवाई की गई है, पर अब इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने इंदौरवासियों से आग्रह किया कि यह चायना मांझा मानव जीवन, पशु–पक्षियों और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है, अतः इसका उपयोग न करें। भंडारण एवं बिक्री से जुड़े दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कारखानों एवं हानिकारक रसायनों पर सख्त मुहिम
जिले में अवैध कारखानों, रसायनों के अवैध भंडारण और अनुमति विहीन गतिविधियों पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाया रहा है।
हाल ही में खजराना क्षेत्र में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध लीड लेकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध बायोडीजल पर भी कार्रवाई
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि बीते दिवस अवैध बायोडीजल के भंडारण एवं बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक पंप को सील किया गया है। ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले

