धधकने लगा था नाइट क्लब, बेली डांसर थिरकती रही:जलने से ज्यादा मौतें दम घुटने से कैसे हुईं
गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि किचन में सिलेंडर में धमाके की वजह से आग तेजी से फैली। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिेए हैं।
गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि किचन में सिलेंडर में धमाके की वजह से आग तेजी से फैली। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिेए हैं। हादसे में मरने वालों में अधिकतर नाइटक्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
गोवा के नाइटक्लब में लगी आग में मृतकों का आंकड़ा 25 हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और सीएम प्रमोद सावंत से बात की है। गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब बिर्क में देर रात आग लग गई। नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते आग लगी और तेजी से फैली, जिसके चलते लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइटक्लब में आग से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
गोवा पुलिस ने एक बयान में बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में बिर्क बाय रोमियो लेन में भीषण आग लगी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पर्यटक है और 14 नाइटक्लब के कर्मचारी और सात की पहचान होना अभी बाकी है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर जांच में जुटे हैं।
नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कैसे हुआ हादसा
नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने बताया ‘हादसा रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ। अचानक से आग लगी, उस वक्त मैं गेट पर था। एक डीजे और डांसर नाइटक्लब में परफॉर्म करने वाले थे, जिसके चलते भारी भीड़ थी।’ एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया ‘जब मैं घर जा रहा था तो मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी। बाद में हमने मौके पर एक एंबुलेंस को आते देखा। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां हादसा पहले ही हो चुका था।’ एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने बताया, ‘हमने एक तेज धमाके की आवाज सुनी, बाद में हमें पता चला कि सिलेंडर में धमाके की वजह से आग लगी।
पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान
हादसे के तुरंत बाद सीएम प्रमोद सावंद ने घटनास्थल का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की दम घुटने से मौत हुई और मरने वाले अधिकतर नाइटक्लब के कर्मचारी हैं। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले