दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, सड़क से 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, बच्चे सहित 5 की दर्दनाक मौत
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम के पास तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम के पास तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है…
रतलाम: देश के सबसे आधुनिक दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से मुंबई की ओर जा रही एक महिंद्रा XUV700 कार रावटी थाना क्षेत्र में माही नदी के पास अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 12 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।
कार के परखच्चे उड़ गए, दूर तक बिखरे टुकड़े
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार पुल से करीब 50 फीट नीचे पत्थरों और झाड़ियों के बीच गिरी थी, जिसके कारण वह पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध था।
ड्राइवर स्टेरिंग से खो बैठा नियंत्रण
जानकारी अनुसार कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कार तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। माही क्षेत्र में आते ही कार अचानक बेकाबू हुई और ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। चंद सेकंड में ही कार रेलिंग को तोड़ती हुई सीधे खाई में समा गई।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और कर्मचारी मौके पर पहंचे
रावटी थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर चीख़-पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक बच्चा भी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फ़िलहाल मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। हम कार के नंबर के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह तेज रफ्तार या अचानक आई किसी तकनीकी ख़ामी का मामला लग रहा है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही हैं, ताकि हादसे के असली कारणों का पता चल सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले