देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दुकानदारों ने रिमूवल अधिकारी को पीटा; दो के खिलाफ FIR

इंदौर के कनाड़िया रोड पर बुधवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

Abhishek Raghuvanshi4 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दुकानदारों ने रिमूवल अधिकारी को पीटा; दो के खिलाफ FIR

इंदौर के कनाड़िया रोड पर बुधवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों ने निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी अश्विन कल्याणे को घेरकर पीट दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंची निगम टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। बाद में कनाड़िया थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई गई।
अतिक्रमण कार्रवाई में अधिकारी से मारपीट हुई
सौ से अधिक दुकानें और गुमटियां हटाई गईं
दुकानदारों ने अवैध वसूली के आरोप लगाए
इंदौर: बुधवार को कनाड़िया रोड और बंगाली चौराहे पर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने अभियान के दौरान जमकर हंगामा हो गया। सुबह आयुक्त दिलीप कुमार यादव निरीक्षण के लिए इलाके में पहुंचे थे। सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकानों, गुमटियों और कब्जों को देखकर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद निगम का रिमूवल अमला बिना पुलिस बल के ही क्षेत्र में पहुंच गया।
कार्रवाई की शुरुआत बंगाली चौराहे से हुई, जहां सब्जी-फलों की दुकानों के साथ सड़क किनारे बनी गुमटियाँ भी हटाई जा रही थीं। इसी दौरान सेवंथ डे स्कूल के सामने लगी एक गजक की दुकान को हटाने पर कुछ लोग भड़क गए। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और गजक दुकान से जुड़े लोगों ने सहायक रिमूवल अधिकारी अश्विन कल्याणे को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निगम अमले को तत्काल कार्रवाई रोकने पर मजबूर होना पड़ा।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे अमले संग कनाड़िया थाना पहुंचे। अश्विन कल्याणे की शिकायत पर पुलिस ने गजक दुकान लगाने वाले राकेश जोशी और उदय जोशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 121, 296 सहित अन्य धाराओं में शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया।
दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा के साथ निगम का अमला फिर कनाड़िया रोड पर पहुंचा और अभियान को दोबारा शुरू किया। शाम छह बजे तक चले अभियान में सड़क के दोनों ओर लग रही 50 से ज्यादा दुकानें, ठेले, गुमटियां और 100 से अधिक होर्डिंग हटाए गए। निगम टीम ने बंगाली चौराहा–होलकर प्रतिमा से लेकर बायपास चौराहे तक सड़क किनारे से कुल दस ट्रक सामान जब्त किया।
अवैध वसूली के आरोप
अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनसे अस्थाई दुकान लगाने के बदले पैसे वसूले जा रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि क्षेत्र में ‘पटेल’ नामक एक व्यक्ति हर दुकानदार से हजारों रुपये महीना लेता है और दावा करता है कि इस रकम में निगम और कुछ स्थानीय नेताओं का हिस्सा भी शामिल है। हालांकि दुकानदार कोई रसीद या प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। बताया गया कि जहाँ दुकानें लग रही थीं, उस जमीन का बड़ा हिस्सा नजूल की श्रेणी में आता है।
दिनभर चले इस अभियान ने क्षेत्र में हलचल मचाए रखी। निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा ऐसे अतिक्रमण दोबारा नहीं होने दिए जाएंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑