इंदौर के पालदा क्षेत्र में जिला प्रशासन की कार्रवाई:2500 किलो मसाला किया जब्त, पैकिंग और बेचने पर लगाई रोक
इंदौर के पालदा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। खाद्य विभाग की टीम ने यहां से 2500 किलो मसाला जब्त किया साथ ही यहां पर पैकिंग और बेचने को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
इंदौर के पालदा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। खाद्य विभाग की टीम ने यहां से 2500 किलो मसाला जब्त किया साथ ही यहां पर पैकिंग और बेचने को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
दरअसल, जिला प्रशासन की खाद्य विभाग की टीम जयदेव इंटरप्राइजेज, पालदा में अचानक दौरा करने पहुंची। परिसर में प्रतिष्ठान प्रभारी शशिकांत गुप्ता और फर्म की प्रोपराइटर उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता मिली। यहां पर खाद्य कारोबार के वर्तमान पते का वैध खाद्य लाइसेंस लिए बिना ही री-पैकिंग का काम किया जा रहा था।
परिसर में पैक किए जा रहे धनिया और मिर्ची पाउडर के पैकेट के लेबल पर निर्माण के 2 एड्रेस लिखे मिले। परिसर में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्ची पाउडर के कुल 6 सैंपल लिए और बाकी 2500 किलोग्राम मसाला जब्त किया गया। यहां पर टीम ने वैध लाइसेंस नहीं होने के कारण मसालों की पैकिंग और बेचने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसे बंद कराया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में थंडर पाइंट एवं जूस बार इंद्रपुरी से टोमाटो कैचअप, डॉ ममता रसोई से आटा, चावल और बनी हुई सब्जी, ग्वालियर हाउस इंद्रपुरी से मसाला सैंडविच, मेयोनीज एवं सोयाबीन तेल, गुपचुप कैफे इंद्रपुरी से पनीर, मोमोज और मैदे के सैंपल लिए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इधर, लिए गए सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षा लैब भोपाल भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के साथ जागरूकता और प्रशिक्षण प्रोग्राम भी किए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, इन्दौर द्वारा चलित लैब MP02AV7408 के माध्यम से बुधवार को इन्द्रपुरी एवं भंवरकुआ क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच के साथ-साथ खाद्य कारोबार करने वालों के लिए अवेयरनेस एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें फूड हैंडलर्स को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच के आसान घरेलू तरीके बताए गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले