गोल्फ की उभरती सनसनी – युवाना सिंह – ज़िद, जुनून और जीत का सफर
इंदौर। गोल्फ, केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, सटीकता और मानसिक दृढ़ता का एक अनूठा संगम है।
इंदौर। गोल्फ, केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, सटीकता और मानसिक दृढ़ता का एक अनूठा संगम है। भारतीय जूनियर गोल्फ के फलक पर एक ऐसा नाम तेज़ी से उभरा है जिसने अपनी असाधारण प्रतिभा और अटूट संकल्प से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और वो नाम है – युवाना सिंह।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की युवाना सिंह के पिता श्री राहुल जैसवाल जो खुद स्पोर्ट्स मार्केटिंग बिज़नेस में है और उनकी माता श्रीमती नंदिनी सोमण जैसवाल जिन्होंने युवाना सिंह की प्रतिभा की झलक बचपन में ही पहचान ली थी। एक वर्ष की छोटी युवाना सिंह ने जब चलना सीखा तब साथ ही साथ गोल्फ की पहली किट को ही अपना जोड़ीदार बना लिया।
सिर्फ ७ वर्ष की आयु में उन्होंने अपने प्रोफेशनल कोच आदित्य सिंह चौहान (गढ़ा) से रॉयल गढ़ा गोल्फ क्लब, इंदौर में गोल्फ की बारीकियां सीखना शुरू किया। कम उम्र में ही युवाना सिंह ने पहले क्लब लेवल टूर्नामेंट और फिर स्टेट लेवल टूर्नामेंट्स में अपना हुनर दिखाया। इंडियन गोल्फ यूनियन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नॉर्थ ज़ोन फीडर टूर 2023 -24 में वो ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही।
युवाना सिंह के गोल्फ के प्रति जूनून का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है की हाल ही में अहमदाबाद के प्रतिष्ठित कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में आयोजित ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर में प्रतिकूल मौसम में भी उन्होंने अपना प्रदर्शन बरक़रार रखा। उनका अगला पड़ाव अहमदाबाद का गुलमोहर ग्रीन्स एंड कंट्री क्लब रहा। वडोदरा के गायकवाड़ बड़ौदा गोल्फ कोर्स में उनकी जीत की ‘हैट-ट्रिक’ ने उन्हें जूनियर गोल्फ सर्किट में एक युवा गोल्फर के रूप में स्थापित कर दिया है। इस जीत के साथ ही युवाना ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर में पहले स्थान पर पहुँच गयी। यह जीत केवल स्कोरकार्ड पर दर्ज नहीं हुई, बल्कि यह उनकी निरंतरता, अथक परिश्रम और हर टूर्नामेंट जीतने की प्रबल इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
युवाना सिंह ने एक और प्रतिष्ठित सम्मान भी अपने नाम किया—सभी श्रेणियों (जूनियर और एमेच्योर) में ‘बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड’। यह दर्शाता है कि युवाना सिर्फ एक असाधारण खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि उनका व्यक्तित्व मैदान पर भी एक विशिष्ट छाप छोड़ता है। उनका स्टाइलिश अंदाज़ खेल के प्रति उनके जुनून को एक नया आयाम देता है।
उनके कोच और परिवार का मानना है कि युवाना में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने की अपार क्षमता है। उनका समर्पण, खेल के प्रति उनका जुनून और सीखने की उनकी उत्कट इच्छा उन्हें भविष्य में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
युवाना सिंह की इस शानदार और प्रेरक यात्रा में उनके सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों और गोल्फ प्रेमियों का आशीर्वाद और समर्थन उनके साथ है। यह युवा प्रतिभा निश्चित रूप से भारतीय गोल्फ के भविष्य का एक उज्ज्वल प्रतीक है।
युवाना सिंह की मुख्य उपलब्धियाँ
ऑल इंडिया IGU नॉर्थ ज़ोन मेरिट लिस्ट (2023-24): नंबर 2 रैंक
ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर (लगातार 3 जीत):
कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब, अहमदाबाद
गुलमोहर ग्रीन्स एंड कंट्री क्लब, अहमदाबाद
गायकवाड़ बड़ौदा गोल्फ कोर्स, वडोदरा
अन्य प्रमुख टूर्नामेंट जीतें:
विनर MP गोल्फ एसोसिएशन कप 2024
विनर प्रहरी गोल्फ टूर्नामेंट (2024 & 2025)
विनर वार्षिक गढ़ा गोल्फ क्लब 2024
विनर मासिक मेडल राउंड गढ़ा गोल्फ क्लब 2024 & 2025
ऑल इंडिया शुभंकर शर्मा इंविटेशनल टूर्नामेंट 2024 (अजमेर): रनर-अप।
विशेष सम्मान: IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर 2025 में ‘बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड’।
IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर 2025 में ‘ बेस्ट एटिकेट अवार्ड’।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले