
गौरीनगर में मंगलवार रात एक अन्य घटना में रिकॉर्डधारी बदमाश छोटू उर्फ पीयूष सोनी पर तीन नाबालिग लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। हीरानगर थाना पुलिस के अनुसार, परदेशीपुरा के रहने वाले नाबालिग गौरीनगर क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी दौरान पीयूष उनसे उलझ गया और कथित तौर पर उन्हें धमकाने लगा। कहासुनी बढ़ी तो नाबालिगों ने पीयूष के पास रखा चाकू छीन लिया और उसकी पीठ पर वार कर दिया। घायल अवस्था में उसे एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि पीयूष के खिलाफ भी कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। घटना के बाद से नाबालिग आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
