मीडियाकर्मियों पर हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश
इंदौर प्रेस क्लब की अगुवाई में पुलिस आयुक्त कार्यालय बड़ी संख्या में पहुंचे मीडियाकर्मी पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र गिरफ्तारी की मांग इंदौर।
इंदौर प्रेस क्लब की अगुवाई में पुलिस आयुक्त कार्यालय बड़ी संख्या में पहुंचे मीडियाकर्मी
पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
इंदौर। पत्रकार हेमन्त शर्मा और कैमरा पर्सन राजा खान पर कुछ दिन पूर्व आरटीओ कार्यालय में कवरेज के दौरान हुए हमले के सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में इंदौर प्रेस क्लब की अगुवाई में सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से चर्चा की और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह को पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। आला पुलिस अधिकारियों से इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने कहा कि बहुत आश्चर्य का विषय है कि मीडियाकर्मियों पर हमले के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अगर जल्दी ही सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो इंदौर प्रेस क्लब और सभी मीडियाकर्मी खामोश नहीं बैठेंगे।
श्री कर्दम ने मीडियाकर्मियों पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि हमले के सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी मीडियाकर्मियों पर हमले का साहस न जुटा सके। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने श्री कर्दम, प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों द्वारा आरटीओ परिसर में हुई घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी होगी और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय प्रकाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, छायाकार, वीडियो जर्नलिस्ट उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर से मीडियाकर्मियों पर हुए हमले का विरोध किया और आला पुलिस अफसरों से मांग की कि हमले सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले

