
इंदौर के द्वारकापुरी थाने में बुधवार रात पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पहुंचे थे। उन्होंने यहां अधीनस्थ अफसरों के साथ स्टाफ को बीट सिस्टम मजबूत करने के साथ रात की गश्त बढ़ाने की हिदायत दी थी।
इसके अलग ही दिन गुरुवार सुबह द्वारकापुरी 60 फीट रोड और अंकल गली में दुकानों के ताले टूटे हुए मिले। व्यापारी मामले में शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जिसमें पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर एफआईआर की है। वही बाकी व्यापारियों से आवेदन देने की बात कही है।
द्वारकापुरी थाना इलाके में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे के लगभग चोरों ने 4 दुकान के ताले चटका दिए। वहीं, अन्य दुकानें में सेंधमारी करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मेहर मेडिकल के संचालक की शिकायत पर FIR की है। चोर यहां से 25 हजार नकदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गया। इसके साथ चोर ने न्यू निलेश कलेक्शन,हितेश क्लेक्शन, श्रृगाल कलेक्शन अंकल गली के भी ताले चटका दिए।
व्यापारी नितेश बुधवानी ने बताया कि बदमाशों ने उनके यहां के ताले चटका दिए। जिसमें थाने गए थे। इस पुलिस ने उनसे आवेदन लिया है। वहीं, व्यापारी आशीष ने बताया कि उनकी भी दुकान के दो ताले टूटे हैं। लेकिन, बदमाश सेंट्रल लॉक तोड़ने मे नाकाम रहे।
सीसीटीवी में दिखे चोर
द्वारकापुरी में बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। जिसमें वह अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़ते नजर आ रहे हैं। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है। हालांकि, मेडिकल संचालक की शिकायत पर ही FIR की गई है।
रतलाम से पकड़ाए मां बेटे
इधर , लसूड़िया पुलिस ने इलाके में हुई चोरी के मामले में हाशिम अली निवासी रतलाम और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। हाशिम पर चोरी के मामले में अन्य प्रकरण भी दर्ज है।
आरोपी ने एक इंजीनियर के यहां 16 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था। इसमें सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार अन्य कैमरों के फुटेज निकाले। मोबाइल लोकेशन आधार पर पुलिस रतलाम तक पहुंची जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
