IAS Santosh Verma Controversy: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ नर्मदापुरम, ग्वालियर, बुरहानपुर, इटारसी, पिपरिया, रायसेन, राजगढ़ और भोपाल समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए. ब्राह्मण समुदाय ने अफसर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

ग्वालियर में वकील अनिल मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन.(Screengrab)
ब्राह्मण समुदाय ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ उनके एक विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनों के बीच राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने IAS वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें पूछा गया कि उनके बयानों के लिए उनके खिलाफअनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए, जो ‘सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में नफरत फैलाने’ के बराबर हैं.

