देश की बात, आपके शहर से
एमपी: IAS संतोष वर्मा ने विवादित बयान पर मांगी माफी, ब्राह्मण संगठनों ने की FIR की मांग
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

एमपी: IAS संतोष वर्मा ने विवादित बयान पर मांगी माफी, ब्राह्मण संगठनों ने की FIR की मांग

Madhya Pradesh News: आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. उन्होंने कहा कि किसी का अपमान करने उनकी मंशा नहीं थी.

Abhishek Raghuvanshi25 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Madhya Pradesh News: आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. उन्होंने कहा कि किसी का अपमान करने उनकी मंशा नहीं थी.

IAS संतोष वर्मा

मध्यप्रदेश में आजाक्स (मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी एवं अधिकारी संघ) के प्रांतीय अध्यक्ष और सीनियर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मामला ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा है, जिसके बाद विरोध और नाराजगी बढ़ गई.

जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान आईएएस संतोष वर्मा ने कहा, “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए.” उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. कई संगठनों ने इसे अमर्यादित और असंवेदनशील टिप्पणी करार दिया.

ब्राह्मण संगठनों का फूटा गुस्सा

बयान सामने आते ही अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज समेत कई ब्राह्मण संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई. प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह बयान ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान है और इस पर FIR दर्ज होनी चाहिए.

उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया, तो ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा.

संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संतोष वर्मा ने जानबूझकर और सोची-समझी साजिश के तहत ब्राह्मण समाज की बेटियों और महिलाओं को लक्ष्य बनाकर अत्यंत आपत्तिजनक, घृणित और भद्दी टिप्पणी की है, जो किसी भी सभ्य समाज में पूरी तरह अस्वीकार्य और असहनीय है.

विवाद बढ़ने पर दी सफाई

विरोध बढ़ने के बाद आईएएस संतोष वर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा, “मेरी भावना किसी समाज, किसी धर्म या किसी व्यक्ति को अपमानित करने की नहीं थी. अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुँची है तो मैं माफ़ी मांगता हूं. मैंने कभी भी बेटियों का अपमान नहीं किया. मेरे पूरे बयान को कुछ लोग अपने फायदे के लिए गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.”

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑