आकाश वापस लेने उतरे निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव — इंदौर के नए ‘स्काई गार्ड’
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ आज से कड़ा और बड़ा अभियान शुरू हो गया है।
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ आज से कड़ा और बड़ा अभियान शुरू हो गया है। यह शुरुआत शहर को यह एहसास दिलाने के लिए काफ़ी है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति कठोर हो जाती है, तो वर्षों पुरानी अव्यवस्थाएँ भी एक दिन में ढहने लगती हैं। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव इस लड़ाई के केंद्र में खड़े हैं..एक ऐसे अधिकारी के रूप में, जिन्होंने शहर के आसमान को भी प्रशासनिक जिम्मेदारी के दायरे में शामिल कर लिया है। पहला ही दिन साबित कर गया कि यह कोई दिखावटी शुरुआत नहीं है। अवैध यूनिपोल, लॉलीपॉप और जेंट्री हटाने के साथ ही निगम ने असली सवाल वहीं से पकड़ा जहाँ अव्यवस्था की जड़ें थीं..इन ढाँचों को लगाया किसने? किस आधार पर? किस अनुमति पर? आज से जिन भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के नाम पर अवैध होर्डिंग मिले हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह कदम बेहद दूरगामी असर वाला है, क्योंकि पहली बार फलेक्स हटाने तक सीमित रहने के बजाय उस व्यापारी, उस एजेंसी और उस पूरे नेटवर्क तक जवाबदेही तय की जा रही है, जिसने शहर के आसमान पर कब्ज़ा जमाने का दुस्साहस किया। उनसे यह जानकारी लेनी होगी कि बोर्ड किसने लगाया, कैसे लगाया और किस अनुमति के भरोसे लगाया।
यह वही कड़ी है जो वर्षों तक कमजोर रही और इसी कमजोरी ने इंदौर की स्काईलाइन को बेतरतीब विज्ञापनों के हवाले कर दिया। आयुक्त दिलीप कुमार यादव की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सभी ज़ोनों को वैध स्थलों की सूची सौंप दी है..ताकि यह बिल्कुल स्पष्ट रहे कि कौन-सा बोर्ड मान्य है और कौन-सा सीधे-सीधे अतिक्रमण। यह पारदर्शिता बताती है कि इस बार चोट केवल ढाँचों पर नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया पर हो रही है।
साथ ही, आयुक्त ने शहरवासियों को भी इस लड़ाई का सहभागी बनाया है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी नागरिक 311 एप पर अवैध होर्डिंग की शिकायत भेजे। जल्द ही इसके लिए एक समर्पित टोल-फ़्री नंबर भी जारी किया जा सकता है।
इंदौर ने स्वच्छता में देश को रास्ता दिखाया था,और अब दृश्य प्रदूषण के खिलाफ यह नई लड़ाई उसी परंपरा का अगला अध्याय बनती दिखाई दे रही है। पहले दिन की कार्रवाई ने साफ़ कर दिया है कि यह शहर को उसकी खोई हुई नीलिमा वापस लौटाने का संकल्प है। और इस संकल्प का चेहरा—इस लड़ाई के ‘स्काई गार्ड’, निस्संदेह आयुक्त दिलीप कुमार यादव ही हैं।
यदि यह दृढ़ता कायम रही, तो इंदौर का आसमान बहुत जल्द फिर से मुक्त, नीला और बिल्कुल इंदौर जैसा दिखाई देगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 9 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 9 घंटे पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 12 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 13 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 14 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 15 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 16 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 17 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले