देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और सार्थक निराकरण के लिए आवेदकों और अधिकारियों के आमने-सामने समीक्षाइंदौर 17 नवम्बर 2025मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में गत दिवस किए गए औचक निरीक्षण के पश्चात सुशासन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए जिले में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और सार्थक निराकरण को सुनिश्चित करने हेतु इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एक नई और अभिनव पहल की शुरुआत की है।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और सार्थक निराकरण के लिए आवेदकों और अधिकारियों के आमने-सामने समीक्षा
इंदौर 17 नवम्बर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में गत दिवस किए गए औचक निरीक्षण के पश्चात सुशासन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए जिले में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और सार्थक निराकरण को सुनिश्चित करने हेतु इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एक नई और अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस नवाचार के तहत कलेक्टर श्री वर्मा ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं को आमने-सामने बुलाकर प्रत्यक्ष रूप से प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा शुरू की हैं।
आज आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के पांच आवेदकों को बुलाकर उनके आवेदन संबंधी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से उनकी मौजूदगी में चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण में आवेदन लंबे समय तक लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में जन शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की आवेदकों को क्षतिपूर्ति की राशि संबंधित दोषी अधिकारियों से वसूल कर दी जाए। उन्होंने हाल फिलहाल यह राशि रेडक्रॉस से देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बाद में यह राशि रेडक्रॉस में संबंधित अधिकारियों से जमा करवाई जाए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि लापरवाही या देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और त्वरितता दोनों अनिवार्य हैं। इस नई पहल से न केवल शिकायतों के शीघ्र निराकरण में गति आएगी, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही भी और अधिक मजबूत होगी। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई यह पहल जनहित से जुड़े प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने यातायात सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान को भी सतत रूप से चलाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मिलावटखोरों के लिए चल रहे अभियान को भी गति देने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समयबद्ध और सार्थक निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन के निर्देशों के अनुरूप लंबित शिकायतों की मॉनिटरिंग की गई। बैठक में पुरानी और लंबित शिकायतों में से रैंडम रूप से पांच प्रकरण चुने गए। इनकी जाँच में कुछ शासकीय अधिकारियों की लापरवाही पाई गई। इन शिकायतों में अनावश्यक विलंब के कारण नागरिकों को हुई हानि की तत्काल भरपाई की जाएगी तथा यह राशि रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पश्चात संबंधित अधिकारियों के वेतन से काटकर यह राशि रेडक्रॉस में जमा कराई जाएगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि समीक्षा में जहां-जहां अनावश्यक विलंब हुआ पाया जायेगा, वहां उत्तरदायी अधिकारियों से वेतन कटौती की जाएगी। आज संबंधित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और उनका नुकसान भी पूरा कराया जाएगा। जांच में आगे यदि लापरवाही पाई जाती है तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह की नियमित और सख्त समीक्षा जारी रहेगी ताकि प्रत्येक प्रकरण का समय पर और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सकें।
कलेक्टर श्री वर्मा ने आवेदकों को टीएल बैठक में बुलाकर शिकायतों का किया त्वरित निराकरण
कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शिकायतकर्ताओं को टीएल बैठक में बुलाया। यहां उन्होंने बैठक में आवेदक श्री राजेश कुमार फूलरे, श्री राजेश सोनकर, श्री चमनलाल जैन, सुश्री भारती भार्गव और श्री मोहम्मद नसीजी की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकृत किया

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑