
एरोड्रम इलाके में रविवार शाम एक हादसे में एक सोना चांदी कारीगर की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में भतीजा और दोस्त घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक सुपर कारिडोर पर हुए सड़क हादसे में सोना चांदी कारीगर अमित(44) पुत्र आलोक जाना निवासी रुक्मणी नगर की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उनके दोस्त सुब्रत और भतीजा शशांक घायल हुए हैं। अमित मूल रूप से कलकत्ता के रहने वाले हैं।
लोडिंग वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। जिसमें मौके पर ही अमित ने दम तोड़ दिया। रविवार को छुट्टी होने से वह भतीजे शशांक काे लेकर घूमने निकले थे। हालांकि लोगों ने लोडिंग वाहन को रोक लिया था।
