
इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी रेहान खान निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, कुछ दिन पहले दो आरोपी नसीब खान और साहिल मंसूरी गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में दोनों ने रेहान खान का नाम बताया था, जिसके बाद यह इनामी आरोपी पुलिस के रडार पर था।
क्राइम ब्रांच टीम को गुरुवार को रेहान की लोकेशन मंदसौर के पास मिली। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया और रात में उसे थाने लाया गया। अफसरों द्वारा उससे पूछताछ जारी है।
