
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज नौवां दिन है। यूपी में यात्रा आज तीसरे दिन आगे बढ़ रही है। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी मथुरा से शामिल हुई हैं।
मथुरा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में शनिवार सुबह मशहूर कथावाचक और सादगी और मधुर वाणी के लिए जाने जानी वाली जया किशोरी पहुंचीं। जया किशोरी का धीरेंद्र शास्त्री ने सम्मान किया। कुछ देर मंच पर बैठने के बाद वह चली गईं। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और बाबा की पदयात्रा अगले पढ़ाव के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पुंडरीक गोस्वामी भी उनकी पदयात्रा में शामिल हुए थे।
