देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

Chirag Paswan : चिराग पासवान की जीत से NDA चमक उठी, कैसे वो अब बन चुके हैं बिहार पॉलिटिक्‍स के पावर स्‍टार..

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान अब NDA में केवल एक सहयोगी नहीं, एक निर्णायक चेहरा बन गए हैं.

Abhishek Raghuvanshi15 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान अब NDA में केवल एक सहयोगी नहीं, एक निर्णायक चेहरा बन गए हैं.

Chirag Paswan LJP : बिहार चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बीच चिराग पासवान का प्रदर्शन एक नई राजनीतिक शक्ति संरचना को जन्म दे रहा है. अब सवाल यह है कि क्या चिराग बिहार की राजनीति में एक स्वतंत्र और स्थायी ‘केंद्र शक्ति’ बनेंगे? क्या एनडीए के भीतर उनकी भूमिका बढ़ेगी और क्या यह उभार भविष्य में 2030 के उस लक्ष्य की ओर उनका पहला कदम है, जिसके संकेत वह कई बार दे चुके हैं?

तस्वीरों में खबर4 फोटो

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए की भारी और अपेक्षित जीत तो तय मानी जा रही थी, लेकिन सबसे बड़ा राजनीतिक आश्चर्य उस जगह से आया, जहां से शायद ही उम्मीद की गई थी.. यानि ‘पीएम मोदी के हनुमान’ चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) से. एक ऐसी पार्टी, जो 2020 में केवल एक सीट ही निकाल सकी थी. वह इस बार 22 सीटों पर बढ़त लेकर बिहार की राजनीति की सबसे अप्रत्याशित सुर्खियों में छा गई है. चुनाव में उसका यह परफॉर्मेंस न सिर्फ चिराग की बिहार में राजनीतिक वापसी की कहानी है, बल्कि एनडीए के भीतर ‘शक्ति संतुलन’ को भी नए सिरे से परिभाषित करने वाली बन गई है. इस तरह एनडीए की जीत में चिराग पासवान अब केवल एक सहयोगी नहीं, एक निर्णायक चेहरा बन गए हैं. बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिख रहा है.

दरअसल, लोजपा (रामविलास) पिछले कुछ सालों में संगठनात्मक बिखराव, पारिवारिक दरार और चुनावी हार की वजह से राजनीतिक हाशिये पर चली गई थी. पर 2025 के नतीजे साफ बता रहे हैं कि चिराग पासवान की नेतृत्व शैली और उनकी राजनीतिक रणनीति ने पार्टी को एक नए उभार पर ला खड़ा किया है. एनडीए में शामिल होकर पार्टी ने अब तक का अपना सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है. यह बढ़त न केवल चिराग के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पटना में सत्ता के समीकरणों को भी बदल रही है.

सीट बंटवारा जिसमें शक था, आज ‘मास्टरस्ट्रोक’ दिख रहा
एनडीए ने लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी थीं, जिसे कई सहयोगियों ने ‘अनुपात से ज्‍यादा’ बताया था, लेकिन बिहार चुनाव के नतीजों ने इस कदम को एक सुनियोजित राजनीतिक दांव साबित कर दिया है. चिराग पासवान इस चुनाव के प्रमुख विजेताओं में गिने जा रहे हैं और एनडीए के भीतर उनकी भूमिका और भी अहम होने वाली है. कुल मिलाकर 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए 200 सीटों पर आगे है, जिसमें चिराग की सीटें एक निर्णायक बढ़त का हिस्सा हैं.

संबंधित खबरें

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार में NDA की सुनामी, पूरा विपक्ष साफ! अपनी सीट तक नहीं बचा पाएंगे तेजस्वी

2020 से 2025, यानि हार से उभार तक की तेज राजनीतिक यात्रा
बात अगर 2020 की करें तो इस दौरान अकेली लड़ाई में उनकी पार्टी ने केवल 1 सीट जीती थी. पिछले चुनाव में चिराग ने अकेले 137 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इस दौरान उनका मुख्य नैरेटिव नीतीश कुमार की आलोचना था. चिराग भले खुद नहीं जीते, लेकिन उनके उम्मीदवारों ने जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया था, जिससे जदयू 71 से गिरकर 43 सीटों पर आ गई थी. इस बार चिराग न तो किसी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, न ही विपक्ष की रणनीति को बिगाड़ रहे हैं. बल्कि वह एनडीए के प्रमुख स्तंभ बनकर उभरे हैं. एक ऐसा सहयोगी, जिसे अब कोई हल्के में नहीं ले सकता.

2020 के बाद पार्टी दो हिस्सों में यानि चिराग और उनके चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में बंट गई थी, लेकिन धीरे-धीरे चिराग ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत की. 2024 लोकसभा में पार्टी ने दमदार NDA में वापसी की. इसमें एक संसदीय सीट वह जीतीं और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में भी आई. इन सबने चिराग की राजनीतिक साख और विश्वसनीयता को फिर से स्थापित किया.

चिराग ने प्रचार के दौरान नीतीश कुमार पर पुराने आरोप दोहराने से परहेज किया. उन्होंने खुद कहा कि 2020 में मेरी कोई समस्या भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी से नहीं थी, सिर्फ नीतीश से थी. लेकिन इस बार उन्होंने यह टकराव पीछे छोड़ दिया और गठबंधन की एकजुटता पर ध्यान दिया. इस बदलाव ने मतदाताओं को भी नया संदेश दिया.

कहां-कहां चमकी एलजेपी
चिराग की पार्टी ने उत्तर, मध्य और दक्षिण बिहार में मजबूत उपस्थिति दिखाकर सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया. वह सीटों पर आगे रही है. सुगौली, गोविंदगंज, बेलसंड, बहादुरगंज, कसबा, बलरामपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचहां, दरौली, महुआ, बखरी, परबत्ता, नाथनगर, बख्तियारपुर, फतुहा, बृह्मपुर, छेनारी, देहरी, ओबरा, शेरघाटी, रजौली, गोबिंदपुर. इन क्षेत्रों में चिराग की पार्टी का उभार इस बात की ओर इशारा करती है कि उनकी अपील जाति आधारित सीमाओं से आगे निकलकर विकास की राजनीति के तौर पर आगे बढ़ रही है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑