देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने किसानों से दोनों हाथ उठाकर संकल्प दिलाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने किसानों से दोनों हाथ उठाकर संकल्प दिलाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया

राज्य सरकार अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कल्याण के लिए कृत संकल्पित है: मंत्री श्री सिलावटइंदौर जिले के 7 हजार किसानों के बैंक खातों में सोयाबीन भावांतर योजना की 15 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि अंतरित की गईजल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, जो भर गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में खेतों में कठोर परिश्रम कर फसल पैदा करता है।

Abhishek Raghuvanshi14 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राज्य सरकार अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कल्याण के लिए कृत संकल्पित है: मंत्री श्री सिलावट
इंदौर जिले के 7 हजार किसानों के बैंक खातों में सोयाबीन भावांतर योजना की 15 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, जो भर गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में खेतों में कठोर परिश्रम कर फसल पैदा करता है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले, इसके लिए राज्य और केन्द्र सरकार कृत संकल्पित है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और सम्मान देना हमारी प्राथमिकता है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इसी वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। जिससे राज्य सरकार द्वारा सोयाबीन का घोषित न्यूनतम मूल्य(MSP) तथा राज्य के मंडी के मॉडल भाव के अंतर की राशि किसानों को देने का प्रावधान किया गया है। इसकी शुरूआत आज गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में 2.33 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण करके की। इसमें इंदौर जिले के 7 हजार किसानों के बैंक खातों में 15 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। सांवेर क्षेत्र के लगभग तीन हजार किसानों के बैंक खातों में 5 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। मंत्री श्री सिलावट आज दोपहर को इंदौर जिले की लक्ष्मीबाई नगर मंडी प्रांगण में उपस्थित किसानों के मध्य अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे। इस मौके पर मंत्री श्री सिलावट ने किसानों से दोनों हाथ उठाकर संकल्‍प दिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस बार सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 हजार 328 रुपये प्रति क्विंटल ‍ निर्धारित किया गया। यदि किसानों को इससे कम मूल्य मिलेगा, तो राज्य सरकार द्वारा भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से प्रदान करने का वादा किया था। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मंडी में सोयाबीन का मॉडल रेट 4072 रुपये तय हुआ, इस तरह से किसानों को 1300 रुपये अधिकतम एवं न्यूनतम 500 रुपये की भावांतर राशि प्राप्त होगी। भावांतर भुगतान योजना 15 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री श्रवण चावड़ा, कृषि उप संचालक श्री सी.एल. केवड़ा, मंडी बोर्ड सचिव श्री रामवीर किरार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सोयाबीन भावांतर योजना के तहत सोयाबीन के विक्रय मूल्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी के मॉडल भाव दोनों से कम होने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को प्रदान की जाएगी। सोयाबीन का न्यूनतम विक्रय मूल्य, एमएसपी और मंडी के मॉडल भाव दोनों से कम होने पर एवं एमएसपी के अंतर की राशि किसान को प्रदान की जाएगी। उदाहरण के लिए सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 हजार 328 रुपये और सोयाबीन का मॉडल भाव 4020 रुपये हुआ तथा किसान का विकय मूल्य 4500 रुपये रहा तो मॉडल भाव और एमएसपी के अंतर की 828 रुपये भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। यदि किसान अपनी फसल का विक्रय मूल्य 4000 रुपये रहा तो मॉडल भाव और एमएसपी 5 हजार 328 रुपये के अंतर की 1328 रुपये भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। भावांतर योजना की राशि का किसान के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे अंतरण होगा।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि आदि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गाँवों का तेजी से विकास हुआ है। देश अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहा है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया और उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑