प्रेमिका पर गलत कमेंट किया तो लोहे की राड से कर दी युवक की हत्या
मृतक हर्ष मूलरूप से टाटानगर जिला रतलाम का रहने वाला था। वहीं आरोपित ऋषभ मिश्रा (25) नानक नगर रांझी जबलपुर का रहने वाला है, इंदौर में नौकरी की तलाश में था।
मृतक हर्ष मूलरूप से टाटानगर जिला रतलाम का रहने वाला था। वहीं आरोपित ऋषभ मिश्रा (25) नानक नगर रांझी जबलपुर का रहने वाला है, इंदौर में नौकरी की तलाश में था। वहीं आरोपित विजेंद्र सिंह (24) जीरापुर जिला राजगढ का रहने वाला है, इंदौर में केयरटेकर का कार्य करता है।
इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में प्रेमिका पर गलत कमेंट करने से गुस्साएं प्रेमी ने युवकी की हत्या कर दी। प्रेमी ने तत्कालीन विवाद में लोहे की राड से साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनके कब्जे से लोहे की राड और वाहन भी जब्त कर लिया है। मृतक और मुख्य आरोपित दोनों आपस में दोस्त है, पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 7.30 बजे साई कृपा कॉलोनी के मोड़ पर एक-दो हजार रुपये के लेनदेन और गर्लफ्रेंड पर गलत कमेंट को लेकर स्कीम नंबर 78 निवासी हर्ष पुत्र मंगल गुप्ता(25) पर दोस्त ऋषभ मिश्रा ने साथी विजेंद्र, आदित्य और रितुल के साथ मिलकर हमला कर दिया, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मृतक और आरोपित पक्ष निजी कंपनी में काम करते थे। किसी के खिलाफ भी पूर्व में कोई आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ऋषभ और मृतक हर्ष के बीच रुपये का लेनदेन एवं कमेंट को लेकर तत्कालीन विवाद हुआ था, जिसपर उसकी हत्या कर दी। पहले से हत्या करने की कोई योजना नहीं थी।
दूसरे जिलों के वाले हैं आरोपित और मृतक
पुलिस के मुताबिक मृतक हर्ष मूलरूप से टाटानगर जिला रतलाम का रहने वाला था। वहीं आरोपित ऋषभ मिश्रा (25) नानक नगर रांझी जबलपुर का रहने वाला है, इंदौर में नौकरी की तलाश में था। वहीं आरोपित विजेंद्र सिंह (24) जीरापुर जिला राजगढ का रहने वाला है, इंदौर में केयरटेकर का कार्य करता है। आदित्य जाट (24) होशंगाबाद का रहने वाला है, अभी नौकरी की तलाश में है। रितुल मिश्रा (22) लसुड़िया का रहने वाला है।
पहले से मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े थे आरोपित
दोस्त अश्विन ने पीयूष गुप्ता, हर्ष गुप्ता के साथ इंटरव्यू देने के लिए टास्कअस गए थे। इसके बाद हम बाहर आकर नीचे चाय पीने के लिए पहुंचे। यहां चार-पांच लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े थे।
हर्ष ने बताया कि यह हमें ही देख रहे हैं, इसके बाद हम दूसरी जगह पर जाकर खड़े हुए। आरोपित भी पीछा करते हुए वहां आए और लोहे की राड से हमला कर दिया।
इसके बाद हम हर्ष को लेकर एफआईआर दर्ज करवाने खजराना थाने पर पहुंचे, यहां उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद हम तीन-चार निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां किसी ने उसे भर्ती नहीं किया।
इसके बाद लेडी हलिफा नाम के अस्पताल में उसकी जांच की और बताया कि वह ठीक है।
अस्पताल के बाहर निकलने के बाद ही उसे चक्कर आ गए। इसके बाद हम एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले