Corrupt Officer Indore: आइडीए के रिटायर्ड इंजीनियर की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त
Corrupt Officer Indore: ऐसे ही एक भ्रष्ट अधिकारी के जब्त घर में चल रहा सरकारी स्कूल।
Corrupt Officer Indore: ऐसे ही एक भ्रष्ट अधिकारी के जब्त घर में चल रहा सरकारी स्कूल।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) के रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री विमल गंगवाल की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लू) इंदौर ने जब्त कर लिया है। इसमें कई दुकानें, मकान और खेती की जमीन शामिल है। कुछ साल पहले ऐसे ही एक भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई की गई थी। जिसके जब्त मकान में सरकारी स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
ईओडब्लू एसपी धनंजय शाह ने बताया कि आरोपित विमल गंगवाल कार्यपालन यंत्री, इंदौर विकास प्राधिकरण के यहां पर छापा मार कर आय से अधिक संपत्ति भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। जिसका चालान भी हम 2016 में प्रस्तुत कर चुके हैं। आरोपित और उसके स्वजन के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति थी। इस संपत्ति को कुर्क करने हेतु विशेष न्यायाधीश विकास शर्मा के न्यायालय में आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश 1944 के अंतर्गत आवेदन दिया गया था। तीन दिनों में ही इसकी अनुमति मिल गई।
शाह ने बताया कि हमने उप पुलिस अधीक्षक अजय जैन, निरीक्षक विनोद सोनी की टीम बनाई थी। जिसने संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। विमल कुमार गंगवाल एवं स्वजन को कार्यवाही के संबंध एक अक्टूबर को पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
कुल 18 संपत्तियों को किया गया जब्त
डीएसपी जैन के अनुसार गंगवाल और उसके परिवार की वर्तमान में लगभग 18 स्थानों पर संपत्ति है, जिसमें बसंत बिहार कालोनी तथा स्नेहलतागंज में आलीशान मकान, मेट्रो टावर में सात दुकानें हैं। जंजीरवाले चौराहे पर एक दुकान है। स्कीम नंबर-97 ग्राम राऊ, ग्राम करवासा, ग्राम डेहरिया, बड़वाह में भी भूमि मिली हैं।
यह था मामला
ईओडब्लू ने वर्ष 2010 में गंगवाल के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की थी। जिसमें विमल कुमार गंगवाल इनकी पत्नी मीना गंगवाल, इनकी द्धितीय पत्नी स्व. प्रतिभा गंगवाल तथा पुत्र नितिन गंगवाल को आरोपित बनाया था। जांच में इनके द्वारा अपनी अवैध कमाई से स्वयं के नाम के साथ अन्य नामों से भी संपत्ति क्रय की गई थी। मामले में कोर्ट ने पत्नी और बेटे को भी जेल भेजा गया था।
यह हो सकता है आगे
जानकारी के अनुसार यह अभी अंतरिम आदेश है। अभी गंगवाल और उसके स्वजन को पक्ष रखने का मौका दिया गया है। ईओडब्लू जब्त संपत्ति की जानकारी शासन को देगी। इसके बाद इसे नीलाम भी किया जा सकता है। वहीं अगर शासन चाहे तो इसका उपयोग शासकीय कार्यालय के रूप में भी कर सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले