देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में पिता-बहन के हत्यारे को डबल उम्रकैद: जरा-जरा सी बात पर पहले भी माता-पिता, बहन से कर चुका था मारपीट
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

इंदौर में पिता-बहन के हत्यारे को डबल उम्रकैद: जरा-जरा सी बात पर पहले भी माता-पिता, बहन से कर चुका था मारपीट

इंदौर जिला कोर्ट ने 2 साल पहले अपने पिता और बहन के हत्यारे को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह हत्या के पूर्व में भी जरा-जरा सी बात पर माता-पिता और बहन के साथ मारपीट कर चुका था।

Abhishek Raghuvanshi9 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर जिला कोर्ट ने 2 साल पहले अपने पिता और बहन के हत्यारे को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह हत्या के पूर्व में भी जरा-जरा सी बात पर माता-पिता और बहन के साथ मारपीट कर चुका था।
हत्यारे बेटे का नाम पुलिन पिता कमल किशोर धामंदे (47) निवासी संवाद नगर है। घटना 7 नवंबर 2023 को स्कीम 98, वासुदेव कुटुम्बक, संवाद नगर में हुई थी।
पीयूष सोलंकी नामक व्यक्ति ने संयोगितागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ससुर कमल किशोर धामंदे और बेटी रमा अरोरा पति नवीन अरोरा और साला पुलिन धामंदे साथ में एक फ्लैट में रहते थे।
ससुर के फ्लैट से आ रही थी बदबू
पीयूष सोलंकी ने बताया कि मैंने ससुर और बेटी का हालचाल के लिए फोन लगाया तो दोनों ने नहीं उठाया। इस पर वे फ्लैट पर आए तो देखा कि रमा की गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी। फिर वह ससुर के फ्लैट के गेट के पास पहुंचे तो बदबू आ रही थी।
आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने गेट का ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो कमरे में खून पड़ा था। पास ही में उनके ससुर कमल किशोर और उनकी बेटी रमा अरोरा के शव खून से लथपथ पड़े थे। इस दौरान उनका साला पुलिन फ्लैट में नहीं था।
साला पर जताया हत्या का शक
पीयूष ने पुलिस को बताया कि पुलिन सिजोफेनिया नाम की बीमारी से ग्रस्त था। उसने पहले भी आवेश में आकर कई बार अपने माता-पिता और बहन रमा के साथ मारपीट की थी। उन्हें शंका है कि उनके साले पुलिन ने ही ससुर और बेटी की हत्या की है व फ्लैट के गेट का ताला लगाकर कहीं भाग गया है। नीचे पार्किंग में देखा तो पुलिन धामंदे की स्कूटी नहीं थी।
मामले की 2 साल चली सुनवाई
मामले में फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। विवेचना दौरान घटनास्थल का नक्शा मौका और वैज्ञानिक साक्ष्य लिए गए। साथ ही साक्षियों के बयान लिए गए और पुलिन को गिरफ्तार किया। कोर्ट में दो साल तक सुनवाई चली।
7 नवंबर को कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसमें पुलिन धामंदे को धारा 302 में दोहरा आजीवन कारावास और धारा 201 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 6 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र वास्केल ने की।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑