इंदौर संभाग में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का अंबार, 54 हजार मामले लंबित
आंकड़ों के अनुसार संभाग में 53,934 शिकायतें लंबित है। इंदौर में सबसे ज्यादा 22,641 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद खरगोन में 8404, धार में 7947, खंडवा में 7474 शिकायतें लंबित हैं। सबसे कम आलीराजपुर में महज 633 शिकायतें हैं।
आंकड़ों के अनुसार संभाग में 53,934 शिकायतें लंबित है। इंदौर में सबसे ज्यादा 22,641 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद खरगोन में 8404, धार में 7947, खंडवा में 7474 शिकायतें लंबित हैं। सबसे कम आलीराजपुर में महज 633 शिकायतें हैं।
22,641 शिकायतों के साथ इंदौर जिला सबसे आगे।
यह एक फीडबैक सिस्टम की तरह काम करती है।
इससे सबकी विभागीय प्रदर्शन की पहचान होती है।
इंदौर। प्रदेश में आमजन की सुनवाई नहीं होने की दशा में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की सुविधा दी गई है। शुरुआती दौर में तो सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद तुरंत निराकरण होता था, लेकिन अब लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीएम हेल्पलाइन जैसी जनसुनवाई की अहम योजना इंदौर संभाग में अफसरशाही की सुस्ती का शिकार हो गई है।
कई विभाग सुनवाई पर ध्यान नहीं दे रहे और लंबित शिकायतों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। बीते दिनों संभागायुक्त सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में खुलासा हुआ कि संभाग में करीब 54 हजार शिकायतें लंबित हैं।
इनमें से अकेले इंदौर जिले में 22,641 से अधिक शिकायतें अटकी हुई हैं। शिकायतों के इस पहाड़ को कम करने के लिए संभागायुक्त ने सभी जिलों को जीरो पेंडेंसी का लक्ष्य अपनाने के निर्देश दिए हैं। जनता की सीधी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए सीएम हेल्पलाइन राज्य सरकार की प्रमुख पहल है।
वहीं सरकार के लिए यह एक फीडबैक सिस्टम की तरह काम करती है, जिससे विभागीय प्रदर्शन का आकलन और सुधार के क्षेत्रों की पहचान होती है। आंकड़ों के अनुसार संभाग में 53,934 शिकायतें लंबित है। इंदौर में सबसे ज्यादा 22,641 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद खरगोन में 8404, धार में 7947, खंडवा में 7474 शिकायतें लंबित हैं। सबसे कम आलीराजपुर में महज 633 शिकायतें हैं।
प्रारंभिक स्तर पर 24 हजार शिकायतें
संभाग में 54 हजार शिकायतों में से 24,212 एल-1 स्तर यानी प्रारंभिक निस्तारण पर ही अटकी पड़ी हैं। वहीं एल-3 पर 19,625 और एल-2 पर 5482 शिकायतें लंबित हैं। एल-4 पर 4615 शिकायतें दर्ज हैं। इनका निराकरण नहीं हो पा रहा है।
संभागायुक्त स्तर पर भी लंबित शिकायतें
संभागायुक्त स्तर पर भी 1103 शिकायतें लंबित है। सर्वाधिक 497 इंदौर और 209 धार जिले की हैं। विभागवार देखें तो राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 477 शिकायतें हैं। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग की 284, प्राकृतिक प्रकोप राहत राशि की छह, पिछड़ा वर्ग की 167, सीमांकन की 35, भूअर्जन की 33 सहित अन्य विभागों की शिकायतें भी लंबित हैं।
गृह विभाग की सबसे अधिक
संभाग में सर्वाधिक 9762 शिकायतें गृह विभाग की लंबित हैं। इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की 6897, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 6553, राजस्व विभाग की 5634, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की 4343, महिला एवं बाल विकास विभाग की 3303, जनजातीय कार्य विभाग की 2120 शिकायतें हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले