Indore में नई कार ने तीन घरों की खुशियां रौंदी, कॉलेज के दो छात्रों की मौत, एक गंभीर
नई कार ने तीन घरों की खुशियां रौंदी,दो कालेज छात्रों की मौत,एक गंभीरटक्कर मारने वाली कार पर बंधी थी माला और रिबिनहादसे के बाद चार युवक कार से कूदकर हुए फरारमृतक एक छात्र भाजपा के पूर्व पार्षद का था बेटाइंदौर।
नई कार ने तीन घरों की खुशियां रौंदी,दो कालेज छात्रों की मौत,एक गंभीर
टक्कर मारने वाली कार पर बंधी थी माला और रिबिन
हादसे के बाद चार युवक कार से कूदकर हुए फरार
मृतक एक छात्र भाजपा के पूर्व पार्षद का था बेटा
इंदौर। शहर के स्कीम-78 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कार ने दो छात्रों की जान ले ली। गंभीर रुप से घायल एक छात्र अस्पताल में भर्ती है। निजी कॉलेज में पढ़ने वाले तीनों छात्र बाइक से जा रहे थे। अचानक तेज स्पीड में काले रंग की कार आई और बाइक को टक्कर मार कर 50 फीट दूर घसीट कर ले गई। मृतक एक छात्र पूर्व पार्षद का बेटा है।
दो छात्रों की मौत, एक गंभीर
लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे लाइफ केयर अस्पताल (एलसीएच) के सामने की है। प्रेस्टिज कॉलेज के छात्र कृष्णपाल सिंह तंवर दोस्त आयुष राठौर और श्रेयांश राठौर के साथ बाइक (एमपी 09क्यूजेड 0714) से जा रहा था। पेट्रोल पंप के समीप बने डिवाइडर से निकले ही थे कि नक्षत्र गार्डन की ओर से आई काले रंग की कार ने चपेट में ले लिया। चालक कार पर नियंत्रण नहीं कर सका और बाइक को टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गया। हादसे में 20 वर्षीय कृष्णपाल और 20 वर्षीय आयुष राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा साथी श्रेयांश गंभीर रुप से घायल हो गया।
हादसे के बाद कूद कर फरार हुए युवक
सूचना मिलते ही रात्री गश्त कर रहे जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा और परदेशीपुरा की एसीपी हिमानी मिश्रा मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार में चार युवक बैठे थे तो हादसे के बाद कूद कर फरार हो गए। टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक तीनों छात्र खंडवा जिले के रहने वाले है। मूंदी निवासी आयुष के पिता अजय राठौर बीजेपी नेता है और पार्षद रह चुके है। उनका कंस्ट्रक्शन संबंधित कारोबार भी है। आयुष उनका दूसरे नंबर का बेटा था। कृष्णपाल के पिता जीवन सिंह तंवर किसान है। जबकि घायल श्रेयांश के पिता नवीन राठौर कांग्रेस नेता है और पार्षद भी रह चुके है।
सुबह तीनों छात्रों के स्वजन इंदौर पहुंच गए और उनकी मौजूदगी में ही तीनों के शवों का एमवाय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। स्वजन ने बताया कृष्णपाल (छैंगावं) और आयुष को बीटेक और श्रेयांश को कानून की पढ़ाई करने गांव से शहर भेजा था। इस घटना ने तीन घरों की खुशियां छीन ली।
अस्पताल के बाहर पड़े रहे शव, डॉक्टर-स्टाफ नदारद
लाइफ केयर हॉस्पिटल (एलसीएच) के डाक्टर और कर्मचारियों की असंवेनशीलता सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार की टक्कर से छात्र उछल कर अस्पताल के बाहर आकर गिरे थे। छात्र काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे पर अस्पताल से न डाक्टर बाहर आए न कर्मचारियों ने संवेदनशीलता दिखाई। करीब 20 मिनट बाद पुलिस अफसरों के पहुंचने पर फटकार लगाई और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि दो छात्रों की मौत हो चुकी थी। प्रबंधन ने स्ट्रेचर देने में भी देरी कर दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने भी अस्पताल प्रबंधन का विरोध किया।
कार पर टंगी माला, बोनट पर बंधा रिबन
कार एकदम नई है। उसपर आगे माला भी टंगी हुई थी। बोनट पर रिबिन बंधा हुआ था। संभवतः युवक पार्टी कर लौट रहे थे। कट से अचानक बाइक सामने आई गई और चालक गति पर नियंत्रण नहीं सका। पुलिस के मुताबिक कार को जब्त कर लिया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले