Indore में अनोखी ठगी… नकली ज्वेलरी से दुकान सजाई, आरटीजीएस के बहाने उड़ाए 27 लाख के आभूषण
अहमदाबाद के बड़े ज्वेलर के साथ इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कारोबारी बताकर 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण ले लिए।
अहमदाबाद के बड़े ज्वेलर के साथ इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कारोबारी बताकर 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण ले लिए। ठगी को अंजाम देने से पहले उसने बाकायदा सोना-चांदी की दुकान खोली और उसमें नकली ज्वेलरी सजाई।
इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है
कारोबारी बताकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण ले लिए
इंदौर। अहमदाबाद के बड़े ज्वेलर के साथ इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कारोबारी बताकर 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण ले लिए। ठगी को अंजाम देने से पहले उसने बाकायदा सोना-चांदी की दुकान खोली और उसमें नकली ज्वेलरी सजाई। ज्वेलर को आभूषण लेकर बुलाया और आरटीजीएस करने का बहाना बनाकर फरार हो गया।
घंटों बाद भी ठग दुकान पर नहीं लौटा तो पता चला कि उसने दो दिन पहले ही फर्जी आइडी से दुकान किराए पर ली थी। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली का है।
क्या है पूरा मामला
रमेश कुमार घांची की शिकायत पर शशांक उर्फ अक्षय सोनी और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रमेश का दीपालीनगर ओढव (अहमदाबाद, गुजरात) में जिनेश्वर ज्वेलर्स के नाम से सोना-चांदी का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर को राहुल पुत्र छोटेलाल सोनी और शशांक पुत्र संतोष कुमार सोनी अहमदाबाद आए थे। आरोपितों ने ज्वेलरी व्यापार की बात करते हुए बताया कि उनका हर महीने लाखों रुपये का टर्नओवर है और वे गुजरात से आभूषण खरीदकर इंदौर में बेचते हैं। आरोपितों ने भाव-ताव कर 50 हजार रुपये एडवांस दिए और शुक्रवार को रमेश चालक जीतू भाटी के साथ आभूषण लेकर शशांक की दुकान स्वर्णकार ज्वेलर्स पर पहुंचे। उन्होंने 325 ग्राम सोने की बालियां और नोज पिन की डिलीवरी की। शशांक ने दोनों को चाय-नाश्ता करवाया और कहा कि वह बैंक से आरटीजीएस करवाकर आता है।
इसके बाद शशांक ने आभूषण लेकर फोन बंद कर दिया और फरार हो गया। घंटों बाद भी नहीं लौटने पर रमेश ने आसपास पूछताछ की, तब पता चला कि शशांक ने दो दिन पहले ही फर्जी दस्तावेजों से दुकान किराए पर ली थी।
आरोपी फरार
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, शशांक ने यह दुकान शुभम चौहान से किराए पर ली थी, जिसने दुकान पर किराए से देने का बोर्ड लगा रखा था। शशांक ने खुद को बजरंग चौक सुभाष नगर महोबा (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया था। पुलिस ने शुभम से आइडी कार्ड और अनुबंध की प्रति जब्त कर ली है। फिलहाल उसका मोबाइल बंद है और आखिरी लोकेशन इंदौर की ही मिली है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले