पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल
कठिन समय में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहलमध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के आर्थिक कल्याण के उद्देश्य से लागू की गई पुलिस वेतन पैकेज योजना का लाभ अब प्रदेश के अनेक परिवारों तक पहुंच रहा है।
कठिन समय में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी
पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के आर्थिक कल्याण के उद्देश्य से लागू की गई पुलिस वेतन पैकेज योजना का लाभ अब प्रदेश के अनेक परिवारों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में धार जिले की स्व. रूपचंद पाटिल की नामिनी श्रीमती सजन बाई को 1 करोड़ रुपये की आकस्मिक मृत्यु लाभ राशि प्रदान की गई है।
धार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने श्रीमती सजन बाई को यह राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रत्येक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए कठिन समय में संबल और सुरक्षा का आधार है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सेवा के दौरान हर पुलिसकर्मी को सुरक्षा और सम्मान दोनों की गारंटी मिले। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष दास ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय और एसबीआई के बीच संपन्न हुए एमओयू के तहत सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस वेतन पैकेज खाता के जरिए अनेक वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इनमें शामिल हैं:
- एक करोड़ रुपये का आकस्मिक मृत्यु बीमा
- होम लोन पर विशेष ब्याज दरें
- मुफ्त डेबिट कार्ड
- बीमा परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा कवच
मध्यप्रदेश पुलिस की कल्याण शाखा का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से प्रदेश के समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा, स्थिरता और आत्मविश्वास प्रदान करना है। इस तरह की पहलें पुलिस बल के मनोबल को मजबूत करने के साथ-साथ एक संवेदनशील और कल्याणकारी पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले