पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान से जुड़कर सराहनीय कार्य करने वाले 04 ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित ।
◆ शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु जुड़ने वाले 31 नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप प्रदाय कर किया प्रोत्साहित। ◆ अभी तक 1028 ट्रैफिक प्रहरी जुड़कर, पुलिस के साथ जनसहभागिता के लिए है पूरी तरह तैयार।
◆ शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु जुड़ने वाले 31 नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप प्रदाय कर किया प्रोत्साहित।
◆ अभी तक 1028 ट्रैफिक प्रहरी जुड़कर, पुलिस के साथ जनसहभागिता के लिए है पूरी तरह तैयार।
इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही के साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था में आम जनमानस की सहभागिता भी बढ़े तथा सभी में यातायात नियमों के पालन के प्रति जनजागृति आए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान प्रारंभ किया गया है।
उक्त अभियान से शहर के जिम्मेदार व जागरूक नागरिक जुड़ भी रहे है, जिन्हें प्रोत्साहित करने हेतु आज दिनांक 04.11.25 को पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने बेहतर यातायात व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने वाले 04 ट्रैफिक प्रहरियों - 1.करण कपूर (विजयनगर चौराहा), 2.कृष्ण कुमार खंडेलवाल (पलासिया चौराहा), 3.श्याम सुंदर बिहानी (महूनाका चौराहा), 4.आरती मौर्य (बड़ा गणपति,राजवाड़ा क्षेत्र) को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही इस अभियान से जुड़ने वाले नए 31 ट्रैफिक प्रहरियों को कैप पहनाकर प्रोत्साहित किया गया और उन्हें जैकेट, सिटी, लाइट बेटन और बेच प्रदान कर, उनके द्वारा समाजहित में जो अभिन्न सेवा देंगे, उसके लिए उनकी सराहना भी की। इस दौरान डीसीपी (प्रभारी यातायात) श्री आनंद कलादगी व अन्य अधिकारीगण एवं जागरूक ट्रैफिक प्रहरी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उक्त अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान से अभी तक 1028 जिम्मेदार नागरिक जुड़ चुके है और अपनी सुविधानुसार विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग भी कर रहे है।
उन्होंने आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारी इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन एवं नियम पालन की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है, ताकि शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
इससे जुड़ने के लिए दिये गए क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते हैं, अपने सुविधानुसार समय एवं स्थान का चयन कर यातायात प्रहरी के रूप में कार्य कर सकते हैं।
“ट्रैफिक प्रहरी” के माध्यम से नागरिकगण यातायात पुलिस की सहायता कर सकते है और आमजन में नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले








