5 लोगों को रौंदा, दो युवतियों से छेड़छाड़ की कोशिश — भीड़ देख भाग निकले शराबी पुलिसकर्मी



इंदौर। पुलिस की वर्दी में शराबी! रावजी बाजार में सोमवार रात तीन पुलिसकर्मियों ने ऐसा तांडव मचाया कि लोग दहशत में आ गए। नशे में चूर तीनों वर्दीधारी कार (MP09 ZB 5391) लहराते हुए निकले और चार-पाँच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। यही नहीं, रास्ते में दवा लेने जा रही दो युवतियों से भी छेड़छाड़ की कोशिश की। युवतियों के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले जुटे, पर शराबी पुलिसकर्मी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
तभी रस्ते से गुजर रहे बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर को लोगों देखा तो रोककर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद गुर्जर ने थाना क्षेत्र में संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
बाद में पता चला कि कार में संयोगितागंज का कांस्टेबल अनिल, भंवरकुआं का हेड कांस्टेबल सुदर्शन हर्वे और आजाद नगर का कांस्टेबल वेदांत सवार थे।
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने कहा — “तीनों पर विभागीय कार्रवाई तय है, वर्दी में शराब बर्दाश्त नहीं।”
लोगों की मांग है – “अब इन नशे में चूर पुलिसकर्मियों पर नहीं, वर्दी पर भी सवाल उठे हैं।
