देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
लगातार कार्रवाई, फिर भी इंदौर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही बसें
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

लगातार कार्रवाई, फिर भी इंदौर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही बसें

शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही स्कूल, कॉलेज और यात्री बसों की जांच का अभियान बीते दस माह से चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई देर रहा है।

Abhishek Raghuvanshi3 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही स्कूल, कॉलेज और यात्री बसों की जांच का अभियान बीते दस माह से चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई देर रहा है। बसों की जांच में होने वाली खानापूर्ति के कारण आए दिन हादसे हो रहे है और आमजन को अपनी जान गंवाना पड़ रही है।
इंदौर। शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही स्कूल, कॉलेज और यात्री बसों की जांच का अभियान बीते दस माह से चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई देर रहा है। बसों की जांच में होने वाली खानापूर्ति के कारण आए दिन हादसे हो रहे है और आमजन को अपनी जान गंवाना पड़ रही है। शहर में बीते दिन माह में हुए अलग-अलग सड़क हादसों से सबक लेकर बसों की फिटनेस और चालकों की लापरवाही को लेकर कठौर कार्रवाई नहीं की गई।
50 से अधिक बसों के फिटनेस निरस्त
नाममात्र के जुर्माना लगाने से तेज गति से दौड़ती बसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नतीजन दोपहिया चालक और पैदल यात्रियों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जनवरी से अक्टूबर तक दस माह सें बसों की जांच का अभियान नियमित चलाया जा रहा है। इस अवधि में साढ़े तीन सौ बसों से अधिक बसों पर कार्रवाई कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया, वहीं 50 से अधिक बसों के फिटनेस निरस्त किए गए। लगतार हो रही कार्रवाई का असर शहर की सड़कों पर नहीं दिखाई दे रहा है।
ब्रेथ एनालाइजर से चालक और परिचालक की जांच
बसों की रेस और तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे है। स्कूल और कॉलेज संचालकों द्वारा बसों को चलाने वाले चालक और परिचालक की नियमित जांच और निगरानी का सिस्टम नहीं है। ऐसे में ड्राइवर पिक अवर्स में सड़कों पर रेस लगाते है और तेज गति से शिक्षण संस्थाओं की बसों को दौड़ाते है। शराब पीकर बस चलाने के मामले भी सामने आए है। जबकि जुलाई में आरटीओ ने बैठक लेकर शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया था कि चालकों के पुराने रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही उनकों बस चलाने के लिए रखा जाएगा। वहीं नियमित ब्रेथ एनालाइजर से चालक और परिचालक की जांच की जाए।
अब फिर होगी बसों की जांच
बीते दस माह से बसों की जांच के कई अभियान चलाए गए, लेकिन हादसों पर अंकुश नहीं लगा। अब सड़क सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार से शहर में चल रहे अनफिट वाहनों की जांच फिर शुरू होगी। स्कूल और यात्री बसों की जांच की जाएगी। इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में चार टीमे अगल-अलग स्थानों पर कार्रवाई करेगी।जांच का अभियान शुरू करने के साथ ही पुख्ता रूप से बसों और चालकों की पड़ताल भी की जाना चाहिए।
कैम्पस में चला था जांच अभियान
परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूल खुलने के बाद जुलाई से अब तक शिक्षण संस्थानों में जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें तीस से अधिक बसों को जब्त किया गया था।किसी में आपातकालीन द्वारा नहीं था, अतिरिक्त सीटे पाई गई थी, तो कही कागजात अधुरे थे। कुछ के फिटनेस भी निरस्त किए थे।दो माह पहले मेडिकेप्स विश्व विद्यालय के परिसर में जाकर बसों की जांच की गई थी और खामिया मिलने पर तीन बसों को जब्त किया गया था।
बसों की जांच का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में जाकर भी बसों की जांच कर कार्रवाई की गई थी। तय मापदंडों का पालन नहीं करने वाली बसों को जब्त कर जुर्माना लगाया जा रहा है और फिटनेस निरस्त किए जा रहे है। – प्रदीप शर्मा, आरटीओ
बीते माह यह हुए हादसे

  • शुक्रवार को राजकुमार ब्रिज के पास एक तेज गति से दौड़ रही शिक्षण संस्थान की बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हुआ। बस की टक्कर से एक युवक के सिर में चौट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
  • अक्टूबर में राजकुमार ब्रिज पर ही एक तेज गति से दौड़ रही यात्री बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। इसमें एक युवती घायल हो गई थी और बस फुटपाथ से टकरा गई थी।एक्टिवा बस के अगले पहिए में फंस गई थी, इसलिए अन्य लोग चपेट में नहीं आए।
  • सितंबर में इंदौर-उज्जैन रोड पर घर लोट रहे दंपत्ति की बाइक को तेज गति से दौड़ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक चालक महेंद्र सिंह सोलंकी, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई थी। तेज गति के कारण चार लोगों की असमय जान चली गई
  • अगस्त में अंतिम चौराहा पर तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को रौंद दिया था। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।वही कई लोग घायल हुए थे। सड़क पर भारी ट्रैफिक होने के बावजूद चालक बस को तेज गति से दौड़ा रहा था।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑