दीपावली के झगड़े का बदला देवउठनी पर… इंदौर में नाबालिगों के बीच खूनी रंजिश, एक की मौत
एमआइजी थाना क्षेत्र में शनिवार रात नाबालिग की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मृतक का दीपावली पर आरोपितों(नाबालिगों) से विवाद हुआ था। आरोपितों ने देव उठनी ग्यारस पर उसका हत्या कर बदला ले लिया।
एमआइजी थाना क्षेत्र में शनिवार रात नाबालिग की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मृतक का दीपावली पर आरोपितों(नाबालिगों) से विवाद हुआ था। आरोपितों ने देव उठनी ग्यारस पर उसका हत्या कर बदला ले लिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल बन गया।
इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में शनिवार रात नाबालिग की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मृतक का दीपावली पर आरोपितों(नाबालिगों) से विवाद हुआ था। आरोपितों ने देव उठनी ग्यारस पर उसका हत्या कर बदला ले लिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल बन गया। मृतक के स्वजन और परिचितों ने खुब पत्थर बरसाए और कार, रिक्शा, दोपहिया और घरों में तोड़-फोड़ कर डाली।
मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज
इस घटना ने पुलिस गश्त और बदमाशों पर हो रही निगरानी में चूक सामने आई है। घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे नादिया नगर (पुलिया) की है। प्रकाशचंद्र सेठी नगर निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र घनश्याम कुशवाह की हत्या हुई है। उसकी मां संतोष बाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। टीआइ सीबी सिंह के मुताबिक हत्या 16 और 17 वर्षीय किशोरों ने की है।
अंदरुनी चोट लगने से अमन की मौत
पुलिस ने बताया 20 अक्टूबर को अमन और उसके दोस्त हर्षित का कॉलोनी में रहने वाले दो किशोरों से विवाद हुआ था। मारपीट करने पर अमन व हर्षित के खिलाफ एमआइजी थाने में केस भी दर्ज हुआ था। शनिवार रात अमन पुलिया के समीप किराना दुकान पर खड़ा हुआ था। आरोपितों ने उसको पकड़ लिया और पहले लात घूंसे-मारे। जमीन पर गिरते ही आरोपितों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया। अंदरुनी चोट लगने से अमन की मौत हो गई।
घरों पर पत्थर फेंके, गाड़ियां फोड़ी, दरवाजे बंद करना पड़े
घटना के तुरंत बाद दूसरा पक्ष सामने आया और आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। घरों के बाहर खड़ी कार, ऑटो रिक्शा, दोपहिया वाहनों के कांच फोड़ डाले। कुछ घरों पर भी पथराव किया गया। घबराए लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिस जगह हत्या और पथराव हुआ वो एमआइजी और विजयनगर थाना अंतर्गत आता है। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह, एसीपी हिमानी मिश्रा और टीआइ सीबी सिंह पहुंचे। देर रात आरोपितों को पकड़ लिया। हालांकि पथराव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की है।
अवैध वसूली और थाना प्रभारियों की चाकरी में व्यस्त खुफिया सेल
इस घटना ने एमआइजी और विजयनगर पुलिस की बीट एवं खुफिया सेल पर सवाल खड़े कर दिए है। दोनों थानों में करीब 15 पुलिसकर्मी है जो सादे कपड़ों में रहते है और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का दावा करते है। वास्तव में ज्यादातर पुलिसकर्मी अवैध वसूली और थाना प्रभारियों की चाकरी करते है। यही कारण है कि 12 दिन में हत्या की दूसरी वारदात हो गई। दीपावली पर स्वर्णबाग कालोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले