एमपी में ड्रोन से विशेष चैकिंग; खंडहर के पीछे नशा करते पकड़ाया आरोपी, वीडियो
अपराधों और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शहर में ड्रोन से विशेष चैकिंग अभियान चला रही पुलिस, आसमान से अपराधियों की हो रही खोज...।
अपराधों और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शहर में ड्रोन से विशेष चैकिंग अभियान चला रही पुलिस, आसमान से अपराधियों की हो रही खोज…।
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए विशेष चैकिंग अभियान चला रही है। इसके लिए ड्रोन से अलग अलग इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। इसी कड़ी में चंदन नगर पुलिस ने सिरपुर तालाब के पास के इलाके में ड्रोन से विशेष चैकिंग की तो कुछ संदिग्ध लोग खंडहर के पीछे नजर आए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्ध लोगों को पकड़ा। ये लोग खंडहर के पीछे बैठे हुए थे और इनमें से एक गांजा पी रहा था।
आसमान से आरोपियों को देख जमीन पर पकड़ा
चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरा का उपयोग कर थाना क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी। ड्रोन कैमरा से सम्पूर्ण थाना क्षेत्र, शेड़ो एरिया एवं हाट स्पॉट की सर्चिंग की गई । निगरानी के दौरान सिरपुर तालाब दरगाह के सामने ग्रीन पार्क मैदान में एक खण्डहर के पीछे तीन व्यक्ति दिखाई दिए जिनकी गतिविधि संदिग्ध होने से ड्रोन की मदद से तस्वीर ली गई। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर जब इन्हें पकड़ा गया तो उनमें से एक व्यक्ति चिलम में गांजा भरकर गांजा पी रहा था। गांजा पीने वाले आरोपी का नाम शुभम शालवी उम्र 31 साल निवासी आर्दश कॉलोनी, इन्द्रनगर इंदौर है। जिसके जिसके विरूद्ध थाना चन्दन नगर पर अपराध धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई ।
अपराध पर लगाम लगाने ड्रोन की मदद
ड्रोन कैमरे से निगरानी कर जिस आरोपी को गांजा पीते हुए पकड़ा गया है पुलिस उससे पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि उसने गांजा कहां से खरीदा था जिससे की गांजा बिक्री व सप्लाई का नेटवर्क तोड़ा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन की मदद से शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं और संदिग्धों को चिन्हित कर उन्हें मौके से पकड़ा जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले