अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: पांच वाहनों सहित लगभग 3.70 लाख रुपए की सामग्री बरामद
कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजाकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के प्रभावी मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।
कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के प्रभावी मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आबकारी की टीमों ने दिनांक 29- 30 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
इन प्रभावी कार्रवाइयों में आबकारी विभाग की टीमों ने पांच दोपहिया वाहनों का उपयोग करके अवैध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
वृत्त आंतरिक 01 की कार्यवाही
श्री आशीष जैन की टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की गई। मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी सागर पिता राजेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 80000/- रुपए है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक मुकेश रावत, वीरेंद्र पटेल, विपुल खरे एवं नर्मदा अलावा का सराहनीय योगदान रहा ।
वृत्त – पलासिया प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम के द्वारा कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 100 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी संदीप रैकवार पिता नरेश रैकवार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 92500/- रुपए है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक तरुण सिंह जाट, परमजीत कौर, अजय चंद्रवाल का सराहनीय योगदान रहा ।
इसी तरह वृत्त मालवा मिल ब- श्री सुनील मालवीय की टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई । कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 1 पेटी विदेशी मदिरा व्हिस्की लंदन प्राइड बरामद की गई। मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी युगल पिता कँवरलाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। एक अन्य कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही एक पेटी विदेशी मदिरा रम बरामद की गई। मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी सर्जन पिता उमराव के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क* का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दोनों प्रकरणों में जप्त मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 128000/- रुपए है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक विक्रम यादव , विजय सोलंकी अरविंद शर्मा , विपुल खरे का सराहनीय योगदान रहा ।
वृत्त महू की कार्यवाही
सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत महू अ के श्री गणपत सिंह धुध के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी की टीम के द्वारा*एक दोपहिया वाहन बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी गोलू करोसिया पिता विनोद करोसिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 70000/- रुपए है। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रीना भिड़े का सराहनीय योगदान रहा ।
समेकित परिणाम और सकारात्मक संदेश
इन सभी कार्रवाइयों में कुल तीन दोपहिया वाहन और बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा ज़ब्त की गई है। ज़ब्त मदिरा और वाहनों का कुल समेकित अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग तीन लाख सत्तर हजार पांच सौ रुपए है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि आबकारी विभाग अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर सघन और प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। ये गिरफ्तारियां स्पष्ट संदेश देती हैं कि इंदौर जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मदिरा परिवहन या विक्रय को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले