महापौर के तेवर तीखे, संबंधित अधिकारियों बोले कि सड़क बनने से पहले ही सोच लेते, बनने के बाद खुदाई करना कहां की समझदारी
महापौर ने तीन इमली पर रोकी खुदाई, महापौर ने कहा कि शहर को कब तक यूं खोदोगे ? सड़क बनने से पहले खुदाई शुरू, महापौर बोले कि कंसल्टेंट एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर ट्रामिनेट करो ,नुकसान की भरपाई कंसल्टेंट से से वसूलो इंदौर।
महापौर ने तीन इमली पर रोकी खुदाई, महापौर ने कहा कि शहर को कब तक यूं खोदोगे ?
सड़क बनने से पहले खुदाई शुरू, महापौर बोले कि कंसल्टेंट एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर ट्रामिनेट करो ,नुकसान की भरपाई कंसल्टेंट से से वसूलो
इंदौर। शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव बिना किसी सूचना के अचानक तीन इमली चौराहे पर पहुंच गए। न अधिकारियों को भनक थी, न किसी समर्थक को जानकारी।
दरअसल, गुरुवार रात एक राहगीर ने महापौर को वीडियो भेजा था, जिसमें दिखाया गया कि नई बनी सड़क को फिर से खोदा जा रहा है। महापौर को चूंकि इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने फोन पर पूछताछ करने के बजाय सीधे मौके पर जाना बेहतर समझा।
चौराहे पर पहुंचे तो खुद महापौर भी चौंक गए । सड़क अभी पूरी बनी भी नहीं थी, आधा काम ही हुआ था और उसी पर फिर से खुदाई चल रही थी। मौके पर उन्होंने तुरंत अपर आयुक्त अभय राजन, जोनल अधिकारी अतीक खान, पार्षद राजेंद्र राठौड़ और निर्माण एजेंसी के साथ कंसलटेंट एजेंसी एसएनएस के प्रतिनिधियों को बुलाया।महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप काम ऐसे करते हो जिससे जानता परेशान होती है।
महापौर ने सख्त लहजे में पूछा, सड़क पूरी बने बिना दोबारा खुदाई क्यों? जवाब मिला, स्टॉर्म वॉटर लाइन डाली जा रही है। इस पर महापौर भड़क गए, बोले कि पहले नहीं पता था कि लाइन डालनी है? सड़क बनने के बाद खुदाई कौन-सी समझदारी है?
उन्होंने कहा कि यह सीधी लापरवाही है। निगम को आर्थिक नुकसान और लोगों को परेशानी, दोनों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने अपर आयुक्त से कहा कि कंसलटेंट को हम अच्छा पैसा देते हैं, फिर ये मॉनिटरिंग कौन कर रहा है?
महापौर ने अफसरों से यह भी पूछा कि क्या अभी सड़क बनने के बाद इस इलाके में जलजमाव की कोई शिकायत आई थी? जिसके बाद यह लाइन जरूरी लगी हो? अधिकारी चुप रहे।
इसके बाद महापौर ने मौके पर ही निर्देश दिए कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें और निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर टर्मिनेटर और पेनल्टी लगाएं, साथ ही नुकसान की भरपाई भी कंसल्टेंट एजेंसी से वसूले।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले