हो गया सर्वे…’अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन’ बनाने के लिए टूटेंगे 138 निर्माण
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक का ठेका दे दिया है और दिसंबर से काम शुरू होने की संभावना है। इंदौर शहर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है।
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक का ठेका दे दिया है और दिसंबर से काम शुरू होने की संभावना है।
इंदौर शहर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन के कारण राजबाड़ा से बड़ा गणपति और फिर बीएसएफ टंकी तक का हिस्सा प्रभावित होगा। मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड रहेगी, लेकिन स्टेशन में प्रवेश व निकलने का रास्ता बनाने के लिए बाहर काफी निर्माण तोड़ने पड़ेंगे। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा मेट्रो रूट के लिए किए प्राथमिक सर्वे में करीब 138 निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें हटाना पड़ेगा। पुराना इलाका ज्यादा प्रभावित होने से लोगों में हड़कंप है।
70 प्रतिशत निजी संपत्ति
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक का ठेका दे दिया है और दिसंबर से काम शुरू होने की संभावना है। टनल मशीन से एयरपोर्ट के सामने के स्टेशन से खुदाई शुरू होनी है। एयरपोर्ट बीएसएफ पानी की टंकी के पास, रामचंद्र नगर चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा व छोटा गणपति मंदिर के पास अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है। छोटा गणपति मंदिर के आसपास स्टेशन बनने का मल्हारगंज के रहवासी विरोध कर रहे हैं।
सर्वे के अनुसार, स्टेशन में आने-जाने का रास्ता बनाने के लिए कई निर्माण जद में आ रहे हैं। इनमें से करीब 70 प्रतिशत निजी संपत्ति है। इसके अलावा लाल अस्पताल, निगम का क्लिनिक, कई धार्मिक स्थल, सरकारी गर्ल्स स्कूल के साथ अन्य स्कूल व कई सिटी बस स्टॉप भी शामिल हैं। निजी हॉस्पिटल, बड़ी संख्या में दुकानें, मकान व निजी खाली जमीन भी आ रही है।
छोटा गणपति स्टेशन के कारण ही 48 निर्माण हटाने पड़ेंगे, इनमें से अधिकांश निजी हैं। इसमें फतेहपुरिया समाज की संपत्ति, सत्संग हॉल आदि हैं। लोगों का कहना है कि वे अपनी संपत्ति नहीं देंगे।
सुभाष मार्ग पर मेट्रो चलाने की डिजाइन तैयार
रहवासियों का आरोप है कि मेट्रो ट्रेन के अफसरों ने विरोध के कारण छोटा गणपति मंदिर से बड़ा गणपति चौराहे के बीच अंडरग्राउंड ट्रैक बनाने की योजना छोड़ दी है। पिछले दिनों महापौर के सामने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने प्रेजेंटेशन दिया है। दावा है कि मेट्रो ने सुभाष मार्ग पर अंडरग्राउंड रूट का सर्वे करने के बाद डिजाइन तैयार कर ली है, लेकिन फिर भी छोटा गणपतिइलाके के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
मेट्रो कॉरिडोर का किया निरीक्षण
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य ने बुधवार को मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिकता कॉरिडोर की समीक्षा की। उन्होंने मालवीय नगर स्टेशन से लेकर सुपर कॉरिडोर स्टेशन 2 स्टेशन तक मेट्रो ट्रॉली से स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से स्टेशन फिनिशिंग सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली और समय पर काम करने को कहा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले