इंदौर को मिली एक और बड़ी उपलब्धि इंदौर क्लब फुट मुक्त जिला घोषित क्लब-फुट फ्री घोषित होने पर राज्य स्तर से मिली सराहना
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंदौर को एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंदौर को एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। इंदौर जिले में 31 मार्च 2025 तक 02 वर्ष से 18 वर्ष तक के क्लबफुट से ग्रसित बच्चों की सर्जरी कराने पर इंदौर जिले को क्लब फुट मुक्त जिला घोषित किया गया है। क्लब-फुट फ्री घोषित होने पर राज्य स्तर से सराहना मिली है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 0-18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केन्द्रों, शासकीय एवं शासन द्वारा अनुदान प्राप्त स्कूलों में मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा किये जा रहे हैं। इसके तहत 4-डी (जन्मजात विकृति, बाल्यावस्था रोग, कमियां, विकासात्मक विलंब सहित विकास में देरी) के चिन्हांकन हेतु कार्य किया जा रहा है।
4-डी के अंतर्गत क्लब फुट के 02 से 18 वर्ष तक के समस्त चिन्हांकित बच्चों का उपचार / सर्जरी कराकर प्रदेश को क्लब – फुट मुक्त किया जाना मध्यप्रदेश शासन का एक प्रमुख लक्ष्य है। डॉ. सलोनी सिडाना मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल ने पत्र में कहा कि यह उपलब्धि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता एवं समस्त चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। क्लब फुट जैसे जन्मजात दोष का समय पर उपचार, बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दिशा में इंदौर द्वारा किए गए जागरूकता कार्यक्रम, समयबद्ध पहचान, समुचित उपचार और सतत निगरानी के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से तथा विभाग की ओर से सराहना करती हूँ। यह प्रयास न केवल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि राज्य स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में भी एक उल्लेखनीय योगदान है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय इंदौर के परिसर में स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) पर प्रत्येक मंगलवार को क्लब फुट से ग्रसित बच्चों के उपचार हेतु निःशुल्क ओ.पी.डी. रहती है, जहां पोंसेटी पद्धति से बच्चों को उपचार प्रदाय किया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले