सावधान… इंदौर में Ghee के नाम पर बेच रहे जहर, 3400 KG से अधिक घी जब्त
खानपान के लिए प्रसिध्द शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। मुनाफा कमाने के लालच में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है।
खानपान के लिए प्रसिध्द शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। मुनाफा कमाने के लालच में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने पालदा स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा, यहां से मिलावट की आशंका पर 3400 KG घी जब्त किया है। मौके पर घी में वनस्पती तेल मिला होना पाया गया।
इंदौर। खानपान के लिए प्रसिध्द शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। मुनाफा कमाने के लालच में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने पालदा स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा, यहां से मिलावट की आशंका पर 3400 KG घी जब्त किया है। मौके पर घी में वनस्पती तेल मिला होना पाया गया। क्राइम ब्रांच की सूचना पर टीम ने यह छापेमारी श्री राम मिल्क फूड डेयरी पर की। अधिकारियों को 1,300 किग्रा से अधिक खुला घी और 1,700 किग्रा मदर चाइस ब्रांड नाम से पैक किया हुआ मिला है।
जब्त घी की कीमत 18 लाख रुपये से अधिक
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि घी में पाम ऑयल और अन्य सामग्री मिलाई गई थी। इसे शुद्ध घी के रूप में पैक किया गया था। मौके से निर्माण उपकरण, कच्चा माल और पैकेजिंग मशीनें भी जब्त कर ली गई हैं। नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जब्त घी का बाजार मूल्य 18 लाख रुपये से अधिक है। मिलावट की पुष्टि होने के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह फैक्ट्री नरेंद्र गुप्ता की है, वह मौके पर मिला था।
इंदौर की लैब में गुणवत्ता में पाई कमी के बाद हुई कार्रवाई
लंबे समय से यह घी का काम कर रहा है। शहर में इसके कई अवैध गोडाउन भी बने हुए है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि मिलावटी घी के नमूनों का प्रारंभिक परीक्षण इंदौर में हाल ही में उद्घाटित फूड एंड ड्रग लैब के माध्यम से कराया गया। इसमें गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। घी मे वनस्पति होना पाया गया है। श्रीराम मिल्क एंड फूड डेरी पालदा का निरीक्षण किया गया, प्रतिष्ठान में घी का निर्माण और पैक किया जा रहा था। फैक्ट्री पर मदर चाइस एवं मिल्क क्रीम एवं अन्य ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में सफेद कलर का फैट भी मिला, जिसकी प्राइमरी जांच में मिल्क फेट न होकर अन्य फेट की पुष्टि की गई। प्रतिष्ठान को आगामी आदेश तक बंद किया जा रहा है।
इन ब्रांड के घी हुए जब्त
टीम ने कैवल्य फ्रेश सुपर देशी घी, सब्हो डिलीशियस देशी घी, डेरी पावर घी, एसआरएमआई मदर चाइस गाय घी, एसआरएमआई मदर चाइस घी, एसआरएमआई मिल्क क्रीम गाय घी, एसआरएमआई मिल्क क्रीम देशी घी के विभिन्न पैकिंग के एवं लूज घी के कुल 10 नमूने जांच के लिए गए।
ऐसे करें घी की पहचान
पानी से करें जांच घी असली है या नकली- इसके लिए आपको एक कांच के गिलास में पानी लेना है। इसके बाद इसमें एक चम्मच घी डालकर छोड़ दें। अगर घी पानी की सतह पर तैरता है तो यह घी शुद्ध है। लेकिन अगर ये गिलास के तल में बैठ जाता है तो यह अशुद्ध है और आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है।
इसी माह जब्त किया था तीन हजार KG मावा
इसी माह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ग्वालियर और अहमदाबाद से आ रही दो बसों से तीन हजार KG मिलावटी मावा और घी जब्त किया था। इसके अलावा मिठाई की दुकानों से भी मावा जब्त किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले