प्रदेश में अब जिला स्तर पर भी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी स्थापित की जाएगी — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
खाद्य एवं औषधि विक्रय और निर्माण के क्षेत्र में मिलावटखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मिलावटखोरों के विरूद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में 8 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को शुद्ध, प्रमाणिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं औषधि उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
खाद्य एवं औषधि विक्रय और निर्माण के क्षेत्र में मिलावटखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मिलावटखोरों के विरूद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में 8 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को शुद्ध, प्रमाणिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं औषधि उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर नागरिक तक सुरक्षित और मानक गुणवत्ता वाले शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं दवाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब संभाग स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी की स्थापना की जाएगी, जिससे जांच व्यवस्था और अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में 8 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा (राज्यमंत्री) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री सुमित मिश्रा तथा श्री श्रवण सिंह चावड़ा, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खाद्य एवं औषधि विक्रय और निर्माण के क्षेत्र में मिलावटखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस क्षेत्र में ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ कार्य करने वाले उद्योगों एवं अन्य संस्थानों आदि को सरकार की ओर से प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला प्रदेश में विशेषकर मालवांचल में खाद्य एवं औषधि जांच व्यवस्था को नई गति देगी और नागरिकों को शुद्ध खाद्य सामग्री एवं प्रमाणिक औषधि उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर की यह फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगी। इससे जांच प्रणाली को मजबूती मिलेगी और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को एक नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने नागरिकों को छठ पूजन की शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर को अनेक विकास कार्यों की सौगात दे रहे है।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज और सर्वांगीण विकास हो रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही अनेक विकास कार्यों की सौगातें देकर सांवेर को संवारने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इंदौर के एम.वाय. अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 787 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया गया है। साढ़े 5 करोड़ रुपये की लागत से सांवेर नगर परिषद में 50 बेड का सर्वसुविधायुक्त सिविल अस्पताल तैयार हुआ है। 10 करोड़ रुपये की लागत से कनाडिया में 50 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल निर्माणाधीन है। 15 करोड़ रुपये से कम्पेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर पिवडाय में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मांगलिया में 7 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय का आयुष औषधालय तैयार हो गया है, जबकि 3 करोड़ रुपये से सिविल अस्पताल सांवेर में स्टाफ क्वार्टर और ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर उपचार, आधुनिक सुविधाएं और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (राज्यमंत्री) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब्स के नेटवर्क को तेजी से विस्तारित किया जा रहा है। भोपाल के बाद अब इंदौर में प्रदेश की दूसरी लैब का शुभारंभ आज से हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन माह में तीसरी लैब जबलपुर में स्थापित की जाएगी, जबकि चौथी लैब चार माह बाद ग्वालियर में प्रारंभ होगी। इसके बाद पांचवीं लैब की आधारशिला उज्जैन में रखी जाएगी। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सशक्त और सुदृढ़ बनाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधियाँ उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दिनेश श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले