
इंदौर| ऑर्गेनिक पाउच में ब्राउन शुगर पैक कर बेचने वाले तस्करों की लिंक प्रतापगढ़ (राजस्थान) के तस्करों से मिली है। आरोपियों ने इंदौर में युवाओं के बीच खुद का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। वहीं, क्राइम ब्रांच प्रतापगढ़ के तस्क रों की तलाश में भी जुटी है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया, गत दिनों तस्कर विशाल उर्फ विक्की, निवासी बड़ी ग्वालटोली और उसके साथी अभिषेक शर्मा खजराना को टीम ने गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 17.96 ग्राम ब्राउन शुगर मिली थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1,50,000 रुपए है।
आरोपियों के पास से 2 से 4 ग्राम ब्राउन शुगर के पाउच मिले थे। विशाल पर 11 अपराध दर्ज हैं। रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने इनके ठिकाने पर दबिश देकर इलेक्ट्रिक मशीन, प्लास्टिक की पन्नियां और इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन जब्त की थी। ये पाउच आरोपी 2 हजार से 4 हजार रुपए में बेच रहे थे।
दोनों को जेल भेज दिया है। प्रतापगढ़ के तस्करों की जानकारी के लिए स्पेशल टीम लगाई है। इधर,हीरानगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। वह पुड़िया बनाकर नशा बेचता था। आरोपी के पास से 1 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की गई। आरोपी का नाम अरुण चौरसिया निवासी सागर विहार कॉलोनी है। रविवार को गश्त के दौरान एमआर-10 ब्रिज के नीचे संदिग्ध दिखा। तलाशी लेने पर उसके बैग से ब्राउन शुगर मिली।
