इंदौर जिले में किसानों की खुशहाली की भावांतर योजना की उत्सवी माहौल में हुई शुरूआत
पहले ही दिन बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साह के साथ बेची अपनी सोयाबीन की उपज - किसानों का किया गया स्वागत-सत्कारखरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए किए गए माकूल इंतजाममंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा ने खरीदी केन्द्रों पर पहुँचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप किसानों को उनकी सोयाबीन उपज का उचित दाम दिलाने के लिए आज से राज्य सरकार द्वारा भावांतर योजना प्रारंभ की गई है।
पहले ही दिन बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साह के साथ बेची अपनी सोयाबीन की उपज – किसानों का किया गया स्वागत-सत्कार
खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए किए गए माकूल इंतजाम
मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा ने खरीदी केन्द्रों पर पहुँचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप किसानों को उनकी सोयाबीन उपज का उचित दाम दिलाने के लिए आज से राज्य सरकार द्वारा भावांतर योजना प्रारंभ की गई है। पहले ही दिन इस योजना के प्रति किसानों का भारी उत्साह सामने आया। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुँचे। मंडियों में उत्सवी माहौल में इस योजना की शुरूआत की गई। अपनी उपज लाने वाले किसानों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया। किसानों के लिए भोजन और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। किसानों के चेहरों पर खुशियां देखी गई। किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर लागू योजना को किसान हितैषी बताया और सराहना की।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण लक्ष्मीबाई मंडी पहुँचे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंवार नवजीवन विजय, श्री रोशन राय भी मौजूद थे। मंत्री श्री सिलावट तथा कलेक्टर श्री वर्मा ने मंडी में आने वाले किसानों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इस अवसर पर बोली लगाकर उपज खरीदी की शुरूआत की गई। सर्वाधिक बोली 4775 रुपये की रही।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि जिले में किसानों के लिए सभी जरूरी इंतजाम मंडियों में किए गए है। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। मंडियों में किसानों की उपज की समय पर तुलवाई, समय पर भुगतान, बैठने के लिए छायादार स्थान, शयन, भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
अपनी उपज लाने वाले रतनखेड़ी के किसान श्री कृष्णा जाधव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के हित की है। मंडी में बेहतर व्यवस्था की गई है। हमें बेहतर दाम मिल गए हैं। भावांतर योजना का लाभ भी मिलेगा। ऐसे ही कुछ विचार सनावदिया में रहने वाले किसान श्री उमेश घनश्याम, बसान्द्रा के अमन ने भी व्यक्त किये। इन सबने भावांतर योजना को किसान हितैषी बताया। उन्होंने बताया कि मंडी में बेहतर व्यवस्था है। हमारी उपज की समय पर ब्रिकी हो गई। किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप किसानों को उनकी सोयाबीन उपज का उचित दाम दिलाने के लिए आज से राज्य सरकार द्वारा भावांतर योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत किसान अपने नजदीकी मण्डी/उपमण्डी में जाकर फसल विक्रय कर सकेंगे। उपज विक्रय के लिए किसानों को भावान्तर का पंजीयन क्रमांक रसीद और अपना आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। खरीदी केन्द्रों पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 15 जनवरी 2026 तक चलेगा। सोयाबीन के लिए एमएसपी प्रति क्विंटल 5328 रुपए घोषित की गई है। योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव के बीच का अंतर सरकार द्वारा दिया जाएगा। फसल बिक्री के 15 दिन के भीतर भाव में अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में अंतरित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत सभी किसानों को पारदर्शी और त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों को भावांतर राशि का भुगतान सीधे पंजीकृत बैंक खाते में किया जायेगा।
इंदौर की सभी मंडियों और उप मंडियों में तकनीकी एवं मानव संसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंडी स्तरीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रवेश गेट और प्रांगण में सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं।
भावांतर योजना के तहत इस वर्ष किसानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपने रकबे का पंजीयन कराया है। इंदौर जिले में 46 हजार 61 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का सोयाबीन का कुल रकबा एक लाख 22 हजार हेक्टेयर है। जिले में कुल 7 खरीदी केन्द्र बनाये गए है, इनमें इंदौर लक्ष्मीबाई नगर मंडी, संयोगितागंज, सांवेर, चंद्रावती गंज, गौतमपुरा, देपालपुर और डोंगरगाँव शामिल है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले