
इंदौर जिले के जनपद पंचायत डॉ. अम्बेड़कर नगर महू के ग्राम पंचायत सिमरोल में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना “एक बगिया मां के नाम” के हितग्राहियों का सेक्टर स्तरीय वृक्षारोपण प्रशिक्षण तथा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत डॉ. अम्बेडकर नगर महू के सीईओ श्री गिरिराज दुबे ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत चिन्हित पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का तकनीकी अमले के साथ बैठकर समाधान किया गया। साथ ही 25 अक्टूबर से गड्ढे खोदकर वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत में सीएम हेल्पलाईन से संबंधित शिकायतकर्ताओं के लिये विशेष बैठक आयोजित कर मौके पर समस्याओं का समाधान कराया गया।
उन्होंने बताया कि सेक्टर की समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत जोशी गुराडिया, मेंमदी, दतोदा, सिमरोल के सचिवों निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में मुनादी कराई जाकर प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालयों में जनसुनवाई / समस्या समाधान शिविर आयोजित किये जायें, जिससे ग्राम वासियों को मूलभूत सुविधाएं तथा पंचायत से संबंधित कार्य के लिये वरिष्ठ कार्यालयों में शिकायत हेतु भटकना नहीं पड़ें तथा शासन की सभी आवश्यक जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलना सुनिश्चित हो।
