देश की बात, आपके शहर से
“रोशनी के बाद सफाई की चमक: इंदौर ने फिर दिखाया अपना कमाल”
देश 1 बार पढ़ी गई

“रोशनी के बाद सफाई की चमक: इंदौर ने फिर दिखाया अपना कमाल”

दीपावली की रात जब पूरा शहर दीपों से जगमगा रहा था, उसी समय इंदौर नगर निगम की टीमें यह सुनिश्चित करने में लगी थीं कि अगली सुबह शहर फिर से उतना ही स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे जितना त्योहार से पहले था।

Abhishek Raghuvanshi21 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दीपावली की रात जब पूरा शहर दीपों से जगमगा रहा था, उसी समय इंदौर नगर निगम की टीमें यह सुनिश्चित करने में लगी थीं कि अगली सुबह शहर फिर से उतना ही स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे जितना त्योहार से पहले था। यही वह समर्पण है जिसने इंदौर को लगातार आठ वर्षों से स्वच्छता की राजधानी बनाए रखा है।
दीपावली की अगली सुबह तड़के 3 बजे, जब अधिकांश घरों में दीपक की लौ मंद पड़ने लगी थी, इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव स्वयं सड़कों पर निकले। उनके साथ निगम के सभी अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक और नरेंद्र नाथ पांडेय ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह दृश्य इंदौर की उस कार्यसंस्कृति का प्रतीक था जो “साफ़-सुथरा इंदौर, अपना गौरव” की भावना को जीती है।
राजवाड़ा से लेकर रीगल, मरीमाता, विप रोड, जेल रोड, पलासिया, बड़ा गणपति और जंजीरावाला चौराहा,हर जगह निगम का अमला अपने काम में जुटा रहा। सफाई मित्रों ने आतिशबाजी से जमा हुए कचरे को हटाने के लिए मशीनों, डंपरों और ट्रॉलियों की मदद से निरंतर काम किया। शहर में कहीं भी देर तक कचरा या अव्यवस्था दिखाई नहीं दी, यह अपने आप में एक मिसाल है।

इस पूरे अभियान में खास बात यह रही कि सफाई का यह सिलसिला बिना किसी दिखावे या प्रचार के चला। तड़के 3 बजे से ही टीमों ने मोर्चा संभाल लिया था, ताकि जब शहरवासी सुबह नींद से जागें, तो उन्हें वही इंदौर दिखाई दे

तस्वीरों में खबर3 फोटो

इंदौर नगर निगम ने यह साबित किया है कि सफाई केवल व्यवस्था का नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा है। दीपावली की रात की रोशनी के बाद सफाई की यह चमक दिखाती है कि इंदौर की असली पहचान उसकी सक्रियता, तत्परता और जिम्मेदारी में है।
यही वजह है कि हर त्योहार के बाद भी इंदौर की सड़कों पर सिर्फ दीपों की नहीं, व्यवस्था की भी रोशनी झिलमिलाती है।

कुल मिलाकर त्योहार की खुशियों के बाद जो शहर अपनी सड़कों को फिर से मुस्कुराना सिखा दे, वही इंदौर कहलाने का हकदार है। नगर निगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिर्फ सफाई नहीं, यह इंदौर की पहचान है और उसका अभिमान भी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 36 मिनट पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 5 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 5 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 5 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 5 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 5 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 5 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 5 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 8 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 8 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 10 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 10 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 12 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 12 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 13 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 14 घंटे पहले
↑