रतलाम में अल्प्राजोलम बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, 13.7 किलो ड्रग जब्त, दो गिरफ्तार
NCB को पहले से पुख्ता सूचना मिली थी कि इस स्थान पर नशे की दवा बनाई जा रही है.
NCB को पहले से पुख्ता सूचना मिली थी कि इस स्थान पर नशे की दवा बनाई जा रही है. लगातार निगरानी के बाद टीम ने छापा मारा और मौके से 13.762 किलो अल्प्राजोलम बरामद की, जिसकी ब्लैक मार्केट में कीमत लगभग 3.44 करोड़ रुपये आंकी गई है.
रतलाम:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान और गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को एक बड़ी सफलता मिली है. इंदौर ज़ोन की टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक लैब का पर्दाफाश किया है, जहां प्रतिबंधित ड्रग अल्प्राजोलम का अवैध निर्माण किया जा रहा था. यह कार्रवाई 18 अक्टूबर 2025 को ग्राम सेजावता, मऊ, नीमच रोड स्थित IPCA लैब के पास की गई
क्या है अल्प्राजोलम?
अल्प्राजोलम एक नियंत्रित दवा है, जिसका अक्सर नशे के रूप में दुरुपयोग किया जाता है. इसे ताड़ी (तेलंगाना, आंध्र प्रदेश) और हेरोइन (राजस्थान, मध्य प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों) में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे तस्करों को अधिक मुनाफा होता है.
लैब से बरामद सामग्री
- NCB ने मौके से कई लैब उपकरण और रसायन भी जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- राउंड बॉटम फ्लास्क, तेल के बाथ, कंडेंसर, स्टिरर, थर्मामीटर
- बड़ी मात्रा में सॉल्वेंट्स और प्रीकर्सर केमिकल्स जैसे: इथाइल एसीटेट, आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, टोल्यून, मेथनॉल, क्लोरोफॉर्म, एसिटिक एसिड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, मैग्नीशियम सल्फेट, सोडियम बाइकार्बोनेट और सोडियम क्लोराइड
गिरफ्तार आरोपी
इस गुप्त लैब में काम कर रहे दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया-
- रूप सिंह चौहान (51 वर्ष)– बी.टेक पास, श्री वैष्णव इंस्टिट्यूट, इंदौर से पढ़े हैं. पहले कई फार्मा कंपनियां चला चुके हैं. 2021 में तेलंगाना एक्साइज विभाग ने इन्हें अल्प्राजोलम की तस्करी में गिरफ्तार किया था. हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे.
- अभिजीत सिंह चौहान (39 वर्ष)– बी.फार्मा ग्रेजुएट, पहले रेड क्रॉस सोसाइटी रतलाम से जुड़े थे. बाद में रूप सिंह के साथ मिलकर दवाइयों और आयुर्वेदिक उत्पादों का कारोबार शुरू किया.
जांच में क्या सामने आया?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी अपने फार्मा अनुभव का गलत इस्तेमाल कर जनवरी 2025 से इस वेयरहाउस में अवैध रूप से अल्प्राजोलम तैयार कर रहे थे. अब NCB की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नशा किन राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 19 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले