मुस्कुराहटों संग जगमगाई दीपावली- कलेक्टर श्री शिवम वर्मा पहुँचे बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच
आशीर्वाद की रोशनी में जगमगाया समाज कल्याण परिसर, दीपों के पर्व में दिल भी रोशन हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दीपावाली पर्व की शुरुआत एक अनोखे और संवेदनशील रूप में की।
आशीर्वाद की रोशनी में जगमगाया समाज कल्याण परिसर, दीपों के पर्व में दिल भी रोशन हुए
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दीपावाली पर्व की शुरुआत एक अनोखे और संवेदनशील रूप में की। परदेशीपुरा स्थित समाज कल्याण परिसर में जब वे बुजुर्गों, दिव्यांगों और भिक्षुकों के बीच पहुँचे, तो वहाँ का हर कोना भावनाओं और अपनेपन की रोशनी से जगमगा उठा। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की, उनसे सहज भाव से बातचीत की और उनकी समस्याएँ व जीवन के अनुभव सुने। जैसे ही उन्होंने मिठाइयाँ बाँटीं और नए वस्त्र उपहार में दिए, बुजुर्गों के चेहरे पर चमक और दिव्यांगजनों की आँखों में गहरी खुशी झलकने लगी। उन्होंने सभी के साथ फुलझड़ियाँ जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान परिसर में हंसी-खुशी और स्नेह का अद्भुत माहौल बना रहा। उन्होंने सभी को आत्मीयता के साथ मिठाई भी खिलाई। समाज कल्याण परिसर में बुजुर्गों की आशीर्वाद भरी मुस्कान और दिव्यांगजनों की प्रसन्नता ने इस पर्व को और भी विशेष बना दिया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भावुक शब्दों में कहा कि मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं, आज मैं जब इनके बीच आया हूँ तो मन को अपार शांति और प्रसन्नता मिल रही है। बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद के स्रोत हैं। उनके स्नेह और आशीर्वाद से ही समाज प्रगति करता है। हमें सदैव उनका आदर करना चाहिए। बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति है।
भिक्षुक प्रवेश केंद्र का अवलोकन
इसके बाद कलेक्टर श्री वर्मा ने इसी परिसर में स्थित भिक्षुक प्रवेश केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने भिक्षुकों को मिठाई वितरित की और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने केंद्र में संचालित रोजगारमूलक प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली, जहाँ भिक्षुकों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में भिक्षुकों द्वारा बनाए गए सजावटी दीयों, रंगोली सामग्री और अन्य साज-सज्जा के सामान को देखा और उनकी सराहना की। कलेक्टर ने स्वयं इन वस्तुओं को खरीदकर आत्मनिर्भरता के इस प्रयास को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है जब हम खुशियाँ बाँटें। इन सजावटी वस्तुओं में केवल रंग ही नहीं, आत्मनिर्भरता की चमक और आत्मसम्मान की भावना झलकती है।
इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रदीप सोनी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री पवन सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और भिक्षुकों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। कलेक्टर श्री वर्मा की यह पहल समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश थी। दीपावली की यह रोशनी आज केवल दीपों में नहीं, दिलों में भी जगमगा उठी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले