देश की बात, आपके शहर से
Indore में रिटायर्ड आबकारी अफसर निकला धनकुबेर, पत्नी-बेटे के लॉकर में मिला 80 लाख का सोना, लोकायुक्त ने कसा शिकंजा
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

Indore में रिटायर्ड आबकारी अफसर निकला धनकुबेर, पत्नी-बेटे के लॉकर में मिला 80 लाख का सोना, लोकायुक्त ने कसा शिकंजा

रिटायर जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के परिवार के बैंक लॉकर से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi18 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रिटायर जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के परिवार के बैंक लॉकर से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पलासिया शाखा में स्थित इस लॉकर का संचालन भदौरिया की पत्नी सीमा भदौरिया और बेटे सूर्यांश भदौरिया के नाम से किया जा रहा था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 79 लाख रुपये बताई जा रही है।
रिटायर जिला आबकारी अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा
पत्नी और बेटे के बैंक लाकर से 886 ग्राम सोना हुआ बरामद
जिसकी कीमत आंकी जा रही है 79 लाख 23 हजार से ज्यादा
इंदौर। रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर लोकायुक्त ने शिकंजा कस दिया है। लोकायुक्त ने तीसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए बैंक लाकर से 886 ग्राम सोना बरामद कर लिया। जिसकी 79 लाख 23 हजार से ज्यादा कीमत आंकी जा रही है। लोकायुक्त अभी तक की कार्रवाई में 25 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटा चुकी है।
886 ग्राम वजनी सोने के आभूषण मिले
एसपी (लोकायुक्त) डॉ. राजेश सहाय के अनुसार एजेंसी ने बैंक आफ बड़ौदा (पलासिया) स्थित लॉकर खोला है। इसमें 886 ग्राम वजनी सोने के आभूषण मिले हैं। लाकर धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सीमा भदौरिया और बेटे सूर्यांश के नाम का है। बरामद सोना की कीमत 79 लाख 23 हजार रुपये कीमत बताई गई है। पुलिस ने सूर्यांश और उसकी पत्नी मिनी शुक्ला भदौरिया का एचडीएफसी बैंक और बेटी धर्मेंद्र की बेटी अपूर्वा का कैनरा बैंक (देवासनाका) का खाता फ्रीज करवा रखा है।
बेटे से भी हो रहे हैं कई खुलासे
शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान सूर्यांश की तबियत खराब हो गई और उसने बैंक जाने से इनकार कर दिया। इस कारण लोकायुक्त को कार्रवाई शनिवार तक टालना पड़ी। डीएसपी सुनील तालान के अनुसार सूर्यांश के इस खाते में करीब ढाई लाख रुपये कैश भी जमा है। उधर जांच में पता चला कि प्रिंसेस स्काई पार्क स्थित सातवीं मंजिल पर सूर्यांश की फर्म जेसी वेंचर में भी 27 लाख 50 हजार रुपये निवेश किए गए है। इस फर्म के माध्यम से पौने तीन लाख से ज्यादा जितेंद्र चौधरी को उधार भी दिए थे।
प्रापर्टी में निवेश और शराब माफिया से कनेक्शन की जांच
तीन दिन चली छानबीन में लोकायुक्त ने 25 करोड़ के करीब की चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटा ली मगर लोकायुक्त की नजर प्रोपर्टी में निवेश और शराब माफिया से कनेक्शन पर है। गुजरात सीमा पर पदस्थ रहे भदौरिया ने माफिया से सांठगांठ कर सीधे डिसलरी से शराब के ट्रक निकाले है। प्रोपर्टी में निवेश करने की सूचना भी लोकायुक्त को मिली है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑