Indore में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन युवक को अगवा कर की लूट, पुलिस ने 4 को धर दबोचा
इंदौर में अवैध वसूली करने वाली गैंग ने पुलिसकर्मी बनकर एक युवक को पकड़ लिया। घंटों तक कार में बंधक रखा और लाखों रुपये की USDT व 50 हजार रुपये वसूल कर लिए।
इंदौर में अवैध वसूली करने वाली गैंग ने पुलिसकर्मी बनकर एक युवक को पकड़ लिया। घंटों तक कार में बंधक रखा और लाखों रुपये की USDT व 50 हजार रुपये वसूल कर लिए। सूचना पर क्राइम ब्रांच सक्रिय हुई और चार बदमाशों को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है इस गैंग में क्रिप्टो करंसी, फोरेक्स ट्रेडिंग और एडवाइजरी फर्म से जुड़े लोग भी शामिल है।
युवक को अगवा कर पुलिसवालों ने रिश्वत में USDT वसूली
क्राइम ब्रांच ने तोड़बट्टे के बहाने बुलाकर 4 को ढाबे से पकड़ा
रिहाई के एवज में 50 हजार रुपये कैश भी वसूल कर लिए
इंदौर। अवैध वसूली करने वाली गैंग ने पुलिसकर्मी बनकर एक युवक को पकड़ लिया। घंटों तक कार में बंधक रखा और लाखों रुपये की USDT व 50 हजार रुपये वसूल कर लिए। सूचना पर क्राइम ब्रांच सक्रिय हुई और चार बदमाशों को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है इस गैंग में क्रिप्टो करंसी, फोरेक्स ट्रेडिंग और एडवाइजरी फर्म से जुड़े लोग भी शामिल है।
पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा
घटना की शुरुआत अन्नपूर्णा और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है। स्नेह पुत्र राजेश परमार के साथ ठगी की गई है। पुलिस ने दीपक तिवारी और अमन लोहिया सहित चार बदमाशों को पकड़ा है। साठ फीट रोड़ निवासी स्नेह ट्रेडिंग संबंधित काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात दो बदमाश घर आए थे। दोनों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच में पदस्थ होना बताया और घर की तलाशी ली। आरोपितों ने अवैध काम करने का आरोप लगाया और स्नेह के मोबाइल जब्त कर पूछताछ के लिए कार (एमपी 13जेडजे 5950) में बैठा कर ले गए।
5 हजार 700 से ज्यादा USDT ट्रांसफर किए
आरोपितों ने स्नेह के फोन की जांच की और उसके USDT अकाउंट से 5 हजार 700 से ज्यादा USDT अपने ई-वालेट में ट्रांसफर कर ली। इतना ही नहीं स्नेह से रिहाई के एवज में 50 हजार रुपये कैश भी वसूल कर लिए। दोबारा रुपयों की मांग करने पर स्नेह के पिता राजेश परमार ने अफसरों को घटना बताई और चारों आरोपितों को लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक ढाबे से गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने कार और रुपये बरामद कर लिए है। आरोपितों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाना में केस दर्ज किया गया है।
बंधक बनाकर गलियों में घुमाया, वीडियो बनाकर छोड़ा
स्नेह ने पुलिस को बताया और आरोपियों के संबंध में जानकारी दी, उसने बताया कि आरोपी पूछताछ के बहाने कार से द्वारकापुरी, चंदननगर क्षेत्र की गलियों में घुमाते रहे। इस दौरान आरोपित स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बता रहे थे। आरोपितों ने छोड़ने के पहले स्नेह का एक वीडियो बनाया जिसमें उससे माफी मंगवाई गई। दोबारा रुपये की मांग करने पर राजेश ने अफसरों को घटना बता दी। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने क्राइम ब्रांच के एसआइ फतेहसिंह आंजना की टीम को स्नेह के साथ भेजा। अफसर पहले असली पुलिसकर्मी ही समझते रहे। तस्दीक करने के निर्देश मिलें और तोड़बट्टे के लिए क्राइम ब्रांच वाले भी स्नेह के साथ पहुंचे और चार आरोपितों को लसूड़िया क्षेत्र के एक ढाबे से पकड़ लिया

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 4 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 4 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 4 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 7 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 9 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 9 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 11 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 11 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 13 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 13 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले