इंदौर एरोड्रम ट्रक हादसे में चौथी मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, रिक्शा से खजूरी बाजार जाने निकले थे; कई घायल उपचाररत
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुए ट्रक हादसे में घायल चौथे व्यक्ति की बुधवार शाम मौत हो गई। इस हादसे में इससे पहले तीन लोगों की जान जा चुकी थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे।
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुए ट्रक हादसे में घायल चौथे व्यक्ति की बुधवार शाम मौत हो गई। इस हादसे में इससे पहले तीन लोगों की जान जा चुकी थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतक के पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जिसमें इन्फेक्शन फैल गया और बाद में वह लिवर तक पहुंच गया, जिससे लिवर डैमेज हो गया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
ऑटो रिक्शा में सवार थे
एरोड्रम पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप(40) समर्थ ग्रीन कॉलोनी के निवासी थे। वे करीब एक माह पहले एरोड्रम क्षेत्र में हुए ट्रक हादसे में घायल हुए थे। हादसे की रात संदीप पैसेंजर ऑटो रिक्शा में बैठकर खजूरी बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। उसी ऑटो में संदीप सवार थे। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
पहले उन्हें बरोठ अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में वर्मा यूनियन और फिर चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनके शरीर में इन्फेक्शन बढ़ता गया, जो लिवर तक पहुंच गया। हालत लगातार बिगड़ने के बाद बुधवार शाम संदीप की मौत हो गई।
संदीप लुहारी (लोहे का काम) का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जबकि उनके भाई अलग रहते हैं। एरोड्रम पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों का अलग- अलग अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में अब तक कॉलेज प्रोफेसर, आईडी कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में वैशाली नगर निवासी कॉलेज प्रोफेसर भी शामिल हैं। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कई घायलों को हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले